{"_id":"5898aa0e4f1c1bc1553788b4","slug":"a-girl-being-gangraped-in-phsyothreapy-centra-at-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के फिजियोथेरेपी सेंटर में युवती से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी के फिजियोथेरेपी सेंटर में युवती से गैंगरेप
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 06 Feb 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंका थाना के सुंदरपुर स्थित एक फिजियोथेरेपी सेंटर में नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर लंका पुलिस ने फिजियोथेरेपिस्ट सत्येंद्र कुमार सिंह और उसके तीन साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
साथ ही, महिला अस्पताल में युवती का मेडिकल मुआयना कराया है।
पीड़ित युवती लंका थाना क्षेत्र की है।
उसका आरोप है कि वह सुंदरपुर स्थित सत्येंद्र के फिजियोथेरेपी सेंटर पर अपनी दादी को इलाज के लिए ले जाती थी।
इसी दौरान सत्येंद्र और उसके तीन साथियों ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश करने के बाद उसके साथ दुराचार किया।
साथ ही, वीडियो क्लिप बना ली। इसके बाद सत्येंद्र उसे ब्लैकमेल कर अपने पास बुलाने लगा।
न जाने पर वीडियो क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी देता था।
युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लंका पुलिस ने सत्येंद्र और उसके तीन साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

छह साल से शादी का झांसा देकर दुराचार
कैंट थाना क्षेत्र की एक युवती का आरोप है कि छह साल पहले उसकी दोस्ती गाजीपुर के भुड़कुड़ा निवासी दीपक कुमार से हुई थी। तब दीपक शहर में ही रहता था।
अब वह जमनिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है।
दोस्ती बढ़ी तो युवती को शादी का झांसा देकर दीपक ने उससे शारीरिक संबंध बना लिया। फिर जब वह शादी के लिए कहती उसे आश्वासन देकर टाल देता। इस दौरान दुराचार के साथ ही कई बार जबरन गर्भपात भी कराया।
दो-तीन दिन पूर्व शादी की बात करने युवती जब दीपक के घर पहुंची तो उसकी जमकर पिटाई की गई और उसे भगा दिया गया।
युवती की तहरीर पर सोमवार को कैंट थाने में दीपक के खिलाफ दुराचार सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।