{"_id":"591b350e4f1c1b8a51f22fd7","slug":"a-false-constable-arrested-at-varanasi-with-wearing-uniform-of-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की वर्दी पहनकर बाइक बेचने आया फर्जी सिपाही गिरफ्तार,जानिए इसके कारनामे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की वर्दी पहनकर बाइक बेचने आया फर्जी सिपाही गिरफ्तार,जानिए इसके कारनामे
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 17 May 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
फर्जी सिपाही रमाशंकर यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के भरथरा गांव में मंगलवार की शाम पुलिस की वर्दी पहनकर बाइक बेचने आए फर्जी सिपाही पर शक होने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस फर्जी सिपाही को पकड़कर लोहता थाने ले गई।
उसकी शिनाख्त जौनपुर के सुरेरी थाना के कठवतिया रामपुर निस्की निवासी रमाशंकर यादव उर्फ अनिल यादव के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसके पास से पुलिस की वर्दी, पुलिस का फर्जी पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पुलिस का लोगो लगा पर्स और एसबीआई का पासबुक बरामद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भरथरा गांव निवासी राजकुमार यादव के माध्यम से उनके परिचित को फर्जी सिपाही रमाशंकर ने पुलिस की वर्दी पहनकर कुछ दिनों पहले एक बाइक बेची थी। मगर, बाइक का रजिस्ट्रेशन पेपर नहीं दिया था। मंगलवार को वह राजकुमार के पास दूसरी बाइक लेकर पहुंचा और बोला कि इसे भी बेचना है।
विज्ञापन
राजकुमार ने पहले बेची गई बाइक का कागज मांगा तो वह आनाकानी करने लगा। रमाशंकर की हरकतों पर राजकुमार और उनके साथ मौजूद लोगों को शंका हुई तो सूचना लोहता पुलिस को दी गई। लोहता थाने में पूछताछ में रमाशंकर ने बताया कि दो साल पहले उसकी मुलाकात एक सिपाही से हुई थी।
उसी के बाद उसने अर्दली बाजार के एक टेलर से पुलिस की वर्दी सिलवाई और अपने घरवालों और दोस्तों से बताया कि वह पुलिस में भर्ती हो गया है। चंदौली में पोस्टिंग हुई है। चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के पचखेड़वा में रोजाना 12 से तीन बजे तक वह ट्रकों से वसूली करता था।
रोजाना पांच-छह सौ रुपये वसूल लेता था। लोहता थानाध्यक्ष ने बताया कि जिस बाइक को बेचने वह आया था, उसे जब्त कर लिया गया है। रमाशंकर के खिलाफ धोखाधड़ी, पुलिस की वर्दी का दुरुपयोग सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

कर चुका है तीन शादियां
फर्जी सिपाही रमाशंकर ने बताया कि अब तक तीन शादियां कर चुका है। उसने महिला समूहों को लोन देने वाली एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुछ लोगों से रुपये भी ऐंठे थे।
एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने लोहता थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि वर्दी सीलने वाले टेलर और फर्जी सिपाही के पास से मिले सभी परिचय पत्र बनाने वालों की तस्दीक की जाए। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जालसाज का सहयोग करने के आरोप में जेल भेजा जाए।