{"_id":"591997f24f1c1bdc3bf22acf","slug":"a-driver-died-after-truck-and-innova-hit-each-other-at-sonebhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-इनोवा में टक्कर, चालक की मौत मां-बेटे घायल,वाराणसी से लौट रहे थे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक-इनोवा में टक्कर, चालक की मौत मां-बेटे घायल,वाराणसी से लौट रहे थे
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
Updated Mon, 15 May 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र जिले के मारकुंडी गांव में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रविवार की रात ट्रक और इनोवा की आमने-सामने टक्कर में इनोवा चालक की मौत हो गई। जबकि कार सवार मां-बेटे घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया।
चोपन के अग्रवाल मार्केट निवासी मुकेश गर्ग (28) अपनी मां दुलारी देवी को इनोवा कार से लेकर रविवार की सुबह किसी काम से वाराणसी गए थे। रात करीब 12 बजे सभी लोग वाराणसी से लौट रहे थे। कार चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी ग्राम पंचायत के ओबरी टोला में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पहुंची थी कि सामने से आ रहा कोयला लदा एक ट्रक अचानक मुड़ने लगा।
उससे बचने के चक्कर में इनोवा अनियंत्रित हो गई। इनोवा की गति इतनी तेज थी कि वह ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा बुर तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में कार चालक सेक्टर सात ओबरा निवासी रमेश चौरसिया (27) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। उधर, सोमवार शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।