फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सर्पदंश

सर्पदंश

Thu, 22 Nov 2018 10:27 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
सर्पदंश

विज्ञापन
गोपीगंज। थानाक्षेत्र के बदरी- इब्राहिमपुर और दुगुना गांव में बृहस्पतिवार को हुईं सर्पदंश की अलग अलग घटनाओं में युवक की मौत हो गई और दो महिलाएं अचेत हो गईं।

बदरी-इब्राहिमपुर गांव निवासी ओमप्रकाश तिवारी का छोटा बेटा सौभाग्य तिवारी %नान्हू% (18) बुधवार को खेत में पानी भर रहा था। इस दौरान उसे किसी विषैले जंतु ने काट लिया। उसे कुछ पता नही चला। जब सौभाग्य खेत से घर आया तो कुछ देर बाद उसे चक्कर आने लगा। उसकी हालत खराब होते देख परिजन उसे गांव स्थित निजी चिकित्सालय ले गए। वहां से भदोही के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। उसकी मौत हो गई। दो भाइयों में छोटा सौभाग्य इसी वर्ष इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करके भदोही के एक संस्थान से आईटीआई कर रहा था। सौभाग्य की एक बहन की मौत भी कुछ वर्ष पहले हो गई थी। अब केवल सौभाग्य का बडा भाई सौरभ ही माता-पिता का इकलौता सहारा है। युवक के पिता कोलकाता में रहते थे। पुत्र की मौत की खबर सुनकर घर पहुंचे। दूसरी घटना में इब्राहिमपुर गांव निवासी अरुण कुमार बिंद की पत्नी कुसुम (30) सर्पदंश से अचेत हो गई। तीसरी घटना दुगुना गांव में हुई, जहां करैला तोड़ते समय पौधे में लिपटे सर्प बशीधर की पत्नी रजवंती देवी को काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed