{"_id":"5b58e9154f1c1b4e748b70dd","slug":"61532553493-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की हत्या का खुलासा-----","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की हत्या का खुलासा-----
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना अंतर्गत भिखारीपुर हरिजन बस्ती निवासी युवती की गला रेत कर सात साल पहले की गई हत्या का पुलिस ने सात साल पांच माह बाद बुधवार को खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में युवती के प्रेमी रोहनिया के मड़ाव कोइरियान टोला के दिलीप कुमार मौर्या उर्फ दीपू और उसके दोस्त भिखारीपुर पटेल बस्ती के मनोज कुमार पटेल और ककरमत्ता के मोहम्मद सुहैल उर्फ राजू को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। तीनों के पास से चोरी की बाइक बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार शादीशुदा दिलीप से उसकी प्रेमिका शादी के लिए बार-बार जिद करती थी। इससे आजिज आकर उसने अपने दो दोस्तों के साथ साजिश रची और मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के पुरजागीर गांव में गला रेत कर हत्या करने के बाद युवती के शव को सड़क किनारे बालू के ढेर में दबा दिया था।
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 18 फरवरी 2011 को दिलीप अपनी 27 वर्षीय प्रेमिका को लंका के नेवादा से ऑटो में बैठाकर विंध्याचल मंदिर में दर्शन कराने के बहाने निकला। इसी दौरान मनोज और सुहैल के साथ मिलकर दिलीप ने पुरजागिर गांव में युवती का गला रेत कर हत्या कर दी। इस बीच नाटी इमली पुलिस चौकी प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह को मुखबिरों से जानकारी हुई कि भिखारीपुर हरिजन बस्ती की युवती और दिलीप एक-दूसरे को प्रेम करते थे। इस सूचना पर मिर्जापुर जिले के चील्ह थाने जाकर दरोगा विश्वनाथ ने युवती के शव की फोटो ली और दिलीप का पता लगाना शुरू किया। मुखबिर की मदद से इंस्पेक्टर चेतगंज अजीत मिश्रा और दरोगा विश्वनाथ ने मंगलवार की रात अंधरापुल के समीप दिलीप को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। दिलीप से पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर मनोज और सुहैल को गिरफ्तार किया गया।