{"_id":"5bb51eb1867a557ed62a5ee8","slug":"41538596529-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर फेंका तेजाब-------","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पर फेंका तेजाब-------
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकिया (चंदौली)। कोतवाली अंतर्गत नगर के वार्ड नंबर एक इंदिरा नगर में मंगलवार की रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिला पर तेजाब फेंक दिया। जिससे महिला का हाथ झुलस गया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक इंदिरा नगर निवासी गुलाबी देवी (40) पत्नी बजरंगी मंगलवार की शाम को जीवितपुत्रिका व्रत पूजन करने के लिए घर से निकली थी। मां काली मंदिर से पूजन अर्चन के बाद वह घर वापस लौट रही थी। तभी इसी वार्ड का प्रभु वहां पहुंच गया। पुरानी रंजिश को लेकर उसने गुलाबी देवी से विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी बीच प्रभु ने अपने मित्र राहुल को आवाज दी। आवाज सुनकर राहुल बोतल में तेजाब ले आया और गुलाबी पर फेंक दिया। इससे गुलाबी देवी का हाथ झुलस गया। शोर सुनकर परिवार के लोग पहुंच गए। यह देख दोनों हमलावर फरार हो गए। परिवार वालों ने गुलाबी देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में सीओ चकिया कुंअर प्रभात सिंह ने कहा कि मारपीट की घटना हुई है। महिला की तहरीर पर दूसरे पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन