{"_id":"59860ccf4f1c1b234c8b46be","slug":"31501957327-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंडिकेट बैंक में ग्रिल काटकर चोरी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंडिकेट बैंक में ग्रिल काटकर चोरी का प्रयास
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मधुपुर (सोनभद्र)। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मझुई चट्टी के पास स्थित सिंडिकेट बैंक मुबारकपुर शाखा में शुक्रवार की रात चोरों ने इलेक्ट्रिक ग्राइंडर कटर से खिड़की का ग्रील काटकर चोरी का प्रयास किया। अंदर घुसे चोर ने कैशियर केबिन, प्रबंधक केबिन के दराज खंगाल कर तमाम पत्रावलियों को बिखेर दिया। लाकर के सामने कोई चारा न देख चोर अंदर प्रबंधक केबिन में लगे सीसीटीवी बक्से को साथ लेकर चले गए। सुबह बैंक खुलने पर कर्मियों को घटना की जानकारी हुई। शाखा प्रबंधक अजय कुमार गुप्ता ने सुकृत पुलिस को घटना की जानकारी तहरीर देकर की। बैंक के वाराणसी से आए सुरक्षा अधिकारियों ने गहन छानबीन की। सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिया। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार दीक्षित ने भी शाम करीब चार बजे मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।