{"_id":"594ec0654f1c1b55178b4879","slug":"31498333285-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ एकाउंटेंट पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ एकाउंटेंट पर केस
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। बीएसए का फर्जी हस्ताक्षर कर चेक के माध्यम से बैंक खाते से रुपये निकालने के मामले में आठ ब्लाकों के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के आठ एकाउंटेंटों के खिलाफ बीएसए ने शनिवार की देर रात कोतवाली में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। इनकी सेवा भी समाप्त कर दी।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का संयुक्त खाता यूनियन बैंक में है। खाते का संचालन बीएसए करते हैं। आठ विकास खंड के आठ एकाउंटेंट ने 2014 से 2017 के बीच बीएसए के फर्जी हस्ताक्षर से 23 चेकों के माध्यम से 11लाख 66 हजार रुपये निकाल लिए थे। शिकायत पर डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र ने जांच बैठाई थी। जांच के बाद बीएसए विनय कुमार ने शनिवार को आठों एकाउंटेंट की सेवा समाप्त कर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। आरोपी एकाउंटेंट में खुटहन के संदीप कुमार अस्थाना, केराकत के अमित पाल, रामनगर की माया यादव, मुंगराबादशाहपुर के अजीत भारती, डोभी के गुलनाज, बक्शा के पंकज प्रजापति, मड़ियाहूं के विपिन कुमार सिंह, सूइथांकलाके संदीप अस्थाना हैं।