फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ठेकेदार ने नहीं जमा किया जुर्माना

ठेकेदार ने नहीं जमा किया जुर्माना

Sat, 01 Sep 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
ठेकेदार ने नहीं जमा किया जुर्माना
आजमगढ़। हाल ही में गोरखपुर जनपद के खनन के ठेकेदार द्वारा सगड़ी तहसील के मंझरिया भिक्षुक में अवैध रुप से खनन का कार्य किया जा रहा था। इस मामले में ठेकेदार पर 21 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, लेकिन ठेकेदार ने अभी तक जुर्माना राशि नहीं भरा। इस पर अब खनन विभाग ठेकेदार को रिमाइंडर भेजने की तैयारी में है। बताते चलें कि लगभग दो से तीन माह पूर्व सगड़ी तहसील के मंझरिया भिक्षुक में बालू के अवैध खनन की शिकायत पर जिला खान निरीक्षक विनीत सिंह ने छापा मारा और कई गाड़ियों को पकड़ लिया। साथ में रौनापार थानाध्यक्ष भी थे। इस दौरान ठेकेदार समर्थकों ने जिला खान निरीक्षक और एसओ रौनापार के ऊपर फायरिंग की। जिला खान निरीक्षक की ओर से रौनापार थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया। इसके बाद दोनों जनपदों के अधिकारियों की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश की। पैमाइश में खनन की गई भूमि आजमगढ़ के हिस्से आई। इस पर ठेकेदार अरविंद सिंह पर 21 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस बात को लगभग एक माह होने को आए लेकिन ठेकेदार की ओर से अभी तक जुर्माने की रकम को जमा नहीं किया गया है। जिसे देखते हुए खनन विभाग की ओर से ठेकेदार को रिमाइंडर भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


ठेकेदार द्वारा अभी तक लगभग एक माह होने को आए जुर्माने की रकम अदा नहीं की गई। अब उन्हें रिमाइंडर भेजने की तैयारी है। अगर इसके बाद भी उनके द्वारा जुर्माने की रकम जमा नहीं की जाती है तो इनसे भू-राजस्व की भांति आरसी जारी कर वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

विनीत सिंह, जिला खान निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed