{"_id":"5b6ddc8c4f1c1b61508b81e7","slug":"181533926540-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली के ध्यानार्थ--युवती से गैंगरेप, जबरन निकाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरेली के ध्यानार्थ--युवती से गैंगरेप, जबरन निकाह
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। शहर में कार्यरत बरेली निवासी बैंक अधिकारी के साथ अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ इलाहाबाद, लखनऊ और जौनपुर में गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती का कहना है कि जबरन धर्म परिवर्तन करवा कर उसके साथ निकाह भी किया गया है। युवती की तहरीर पर लाइन बाजार थाने में बयान की वीडियोग्राफी कराने के बाद उसे मेडिकल के लिए भेजा गया। मेडिकल शनिवार को होगा। एससी सिटी डॉ. अनिल पांडेय ने बताया कि मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस बीच हिंदूवादी संगठन और खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।
बरेली जिले के एक कस्बे की निवासी युवती की 2016 में शहर के एक बैंक में बतौर अफसर तैनाती हुई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात बरेली के ही बब्बू खां से हो गई। मेलजोल बढ़ने के बाद बब्बू ने युवती के आपत्तिजनक फोटो ले लिए और उसे ब्लैकमेल करने लगा। दबाव डालकर वह युवती को लखनऊ ले गया, जहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और बेहोशी की हालत में दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। युवती ने आपत्ति जताई तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और लगातार दुष्कर्म करता रहा। एक साल पहले युवती ने बब्बू से बात करने से मना कर दिया तो उसने पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी।
इसी दौरान धर्म परिवर्तन कराकर बब्बू ने निकाह भी कर लिया और इलाहाबाद घुमाने के बहाने ले जाकर कमरे में बंद कर धमकी दी और स्टैंप और सादे कागजों पर एक अधिवक्ता को बुलाकर हस्ताक्षर करा लिया। इसके बाद युवती ने परिवारवालों को जानकारी दी। परिवार वाले उसे बरेली ले गए। इधर, आरोपी ने जौनपुर आवास पर युवती के घर के कूलर और फ्रिज बेच दिया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बब्बू ने फिर धमकी देना शुरू कर दिया। इसके बाद युवती ने लाइन बाजार थाने में अप्राकृतिक तरीके से शारीरिक संबंध बनाने, धर्म परिवर्तन कराने, मारपीट और ब्लैकमेल करने का केस दर्ज कराया है।