फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अब पटरी पर दौड़ने लगी दो किमी लंबी मालगाड़ी

अब पटरी पर दौड़ने लगी दो किमी लंबी मालगाड़ी

Sat, 30 Mar 2019 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
अब पटरी पर दौड़ने लगी दो किमी लंबी मालगाड़ी
वाराणसी। डीजल रेल कारखाना (डीरेका) में विकसित डिस्ट्रीब्यूटेड पावर कंट्रोल सिस्टम (डीपीसीएस) तकनीक पर दो किलोमीटर से ज्यादा लंबी मालगाड़ी का संचालन जल्द शुरू हो सकता है। ओडिशा के ईस्ट रेलवे के संबलपुर संभाग में गोडभागा से बालांगीर रेलवे स्टेशनों के बीच दो किलोमीटर लंबी मालगाड़ी का सफलतापूर्वक ट्रायल किया गया है।
विज्ञापन

डीपीसीएस से एक ही रेल इंजन में बैठा हुआ पायलट व लोको पायलट दो-तीन रेल इंजनों का परिचालन कर सकता है। ट्रायल पर चलाई गई मालगाड़ी में 147 वैगन, तीन गार्ड वैन व चार इंजन लगाए गए थे। ट्रेन सिंगल सिग्नल पर चली और 145 किलोमीटर की दूरी तय की। ट्रायल रन की सफलता के बाद देश में लंबी ट्रेनों के संचालन की उम्मीद जग गई है। इससे न केवल श्रम बल्कि समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन

भारतीय रेलवे में अभी तक आधा-पौन किलोमीटर लंबी मालगाड़ियों का संचालन हो रहा है। चढ़ाई या ढलान के दौरान लंबी मालगाड़ियों में लगाए जाने वाले दो-तीन इंजनों में उतने ही लोको पायलट और को पायलट की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी मालगाड़ियों में परिचालन के दौरान इंजन में बैठे हुए लोको पायलट व को पायलट को दूसरे इंजन में बैठे क्रू मेंबर से सामंजस्य बनाने में परेशानी आती है। दरअसल, रफ्तार बढ़ाने, घटाने व ब्रेकिंग के दौरान एक साथ सभी इंजनों के लोको पायलट व को पायलट को यह प्रक्रिया करनी होती है। दूसरी ओर डीपीसीएस में पायलट इंजन में ही लोको पायलट और को पायलट की जरूरत होती है। बाकी अन्य इंजनों में लोको पायलट की जरूरत नहीं होती है। पायलट इंजन से मिलने वाले कमांड से अन्य रेल इंजन ऑटोमैटिक उसी मोड (समान रफ्तार, ब्रेकिंग) में आ जाते हैं। ट्रेन में आगे, मध्य में और पीछे इंजन लगाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed