{"_id":"5a95af254f1c1b692a8b48ea","slug":"161519759141-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर और चंदौली के ध्यानार्थ--AZAMGARH","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जौनपुर और चंदौली के ध्यानार्थ--AZAMGARH
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपीगंज (भदोही)। शासन की सख्ती के बाद भी जिले की पुलिस का रवैया नहीं सुधर रहा है। एक विवाहिता हफ्ते भर से थाने की दौड़ लगा रही है लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पति के छोड़ने के बाद विवाहिता न्याय के लिए भटक रही है।
चंदौली जिले की चहनियां (रंगोली) के रहने वाले गुरुलाल सेठ ने अपनी पुत्री वंदना की शादी 24 जून 2010 को जौनपुर के नेवढ़िया निवासी एक युवक के साथ की थी। शादी के बाद वंदना ससुराल में एक महीने तक रही, फिर मायके चली गई। आरोप है कि इस बीच उसके पति का प्रेम अपने स्वर्गवासी भाई की पत्नी से हो गया। इसके बाद वह अपनी भाभी को लेकर घर से भाग गया। उधर, वंदना के पिता ने अपने दामाद की तलाश में नेवढ़िया और आसपास के क्षेत्रों की खाक छानी, मगर वह नहीं मिला। आठ वर्ष बाद वंदना के पिता को खबर मिली कि उनका दामाद गोपीगंज में रह रहा है। एक हफ्ते पहले वह अपनी बेटी को लेकर गोपीगंज थाने पहुंचे और पुलिस से फरियाद की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद से वंदना रोज थाने की दौड़ लगा रही है लेकिन पुलिस उसे टरका देती है। मंगलवार को थाने के एसआई ने 15 दिनों बाद समस्या का हल कराने की बात कह कर विवाहिता और उसके पिता को घर भेज दिया।