{"_id":"5bccc6f1bdec22698e6ead95","slug":"141540146929-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो पलटने से दो की मौत, 13 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आटो पलटने से दो की मौत, 13 घायल
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव में ऑटो पलटने से रविवार की सुबह दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि 13 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसमें से चार की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी लोगों को 108 नंबर एंबुलेंस से कछवां सीएचसी लाया गया। यहां उपचार के बाद डॉक्टर ने चार लोगों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सभी महिलाएं मिल्कीपुर से खैरा के धनैता गांव मिर्च तोड़ने जा रही थीं।
कछवां थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी नसरुद्दीन पुत्र चांद मोहम्मद (25) रोजाना की तरह अपनी आटो लेकर वाराणसी जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर गांव गया था। वहां से 15 महिला मजदूरों को लेकर खैैैरा के धनैता गांव जा रहा था। सभी मजदूर मिर्च तोड़ने जा रहे थे। रविवार सुबह नौ बजे आटो जैसे ही सवारियां लेकर कछवां के अनतपुर गांव के पास पहुंचा, सामने मौजूद एक विद्युत पोल अपने आप टूट कर गिरता दिखा। इसे देखते ही चालक ने आटो मोड़ दी। इससे आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में सभी 15 आटो सवार घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को कछवां सीएससी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छह लोगों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, शांति देवी (50) पत्नी तुफानी तथा देवराजी (58) पत्नी दूधनाथ निवासिनी मिल्कीपुर मिर्जामुराद वाराणसी की उपचार के दौरान मौत हो गई। अन्य घायलों में हीरा देवी पत्नी सोमारु (55), अमरावती पत्नी बोधई (54), रेखा पत्नी बुद्धू (40), मंजू पुत्री मंगल (15), गुड़िया पुत्री बुद्धू (15), रेशमा पुत्री बुद्धू (13), मनभावती पत्नी बसंत लाल (55), पुलेसरा देवी पत्नी रुपई लाल (50), इंद्रावती पत्नी छविनाथ (50) शामिल हैं। इसमें हीरावती, ईशरावती, मनभावती, कुलेसरा को गंभीर हालत में डॉक्टरों ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार यह चालक रोजाना मजदूरों को यहां से खैरा ले जाता था और मिर्च तोड़ने के बाद वापस मिल्कीपुर छोड़ देता था।
विज्ञापन
आटो पलटने से दो की मौत, 13 घायल