फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मड़हे में लगी आग, झुलसकर वृद्ध की मौत

मड़हे में लगी आग, झुलसकर वृद्ध की मौत

Sun, 28 Jan 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
मड़हे में लगी आग, झुलसकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
बरसठी। चकनारायनपुर में शुक्रवार की रात अलाव की चिंगारी से मड़हे में आग अलग गई। उसमें सो रहे वृद्ध की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चकनारायनपुर गांव निवासी रामबली (65) का पंपिंग सेट घर से करीब दो सौ मीटर दूर है। वह रात में पंपिंगसेट पर ही मड़हे में सोते थे। शुक्रवार को भी रात में खाना खाकर वह अपने पंपिंगसेट पर चले गए। रात में करीब दस बजे अचानक मड़हे में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग की लपटें निकलने लगीं। किसी ने मड़हे से निकल रही आग की लपटों को देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़कर पहुंच गए। जिस मड़हे में आग लगी थी उसी में पंपिंगसेट भी था। इस नाते पास में पानी का भी कोई साधन नहीं था, जिससे आग बुझाने में लोगों को दिक्कत हुई। किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद देखा गया तो रामबली की बिस्तर पर ही झुलसकर मौत हो चुकी थी। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनुमान लगाया जा रहा कि ठंड से बचाव के लिए रामबली ने मड़हे में अलावा जलाया था। रात में अलाव की चिंगारी से ही मड़हे में आग लग गई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed