{"_id":"59d53c504f1c1b72548b5afc","slug":"141507146832-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, बालिका घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, बालिका घायल
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। मिर्जापुर वाराणसी मार्ग पर भरपुरा स्थित चौथी के डेरा के पास ट्रक की चपेट में आने से साइकल सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में मृतक के साथ मौजूद पांच वर्ष की एक बच्ची बाल बाल बच गई। सौ नंबर पर पुलिस को फोन किया गया लेकिन वह नहीं पहुंची। मौके पर पहुुंची पड़री पुलिस ने घायल को आटो रिक्शा से पीएचसी पड़री पहुंचाया। हालत चिंताजनक देख चिकित्सक ने घायल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को लिए भेज दिया।
चुनार कोतवाली क्षेत्र के मड़फा गांव निवासी रामवृक्ष 32 वर्ष पुत्र श्रीराम भरपुरा गांव निवासी अपने साढ़ू दिने-श की पांच वर्षीया पुत्री पूजा को उसके घर भरपुरा पहुंचाने जा रहा था। बुधवार की दोपहर दो बजे जैसे ही साइकल सवार भरपुरा स्थित चौथी के डेरा के पास पहुंचा कि पीछे से आ रहे ट्रक ने उसको टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही साइकल सवार रामवृक्ष गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि साथ में मौजूद पांच वर्षीया बालिका दूर गिरने के कारण घायल हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीण सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। इसके अलावा 108 नंबर एंबुले-ंस को सूचित किया गया लेकिन एंबुलेंस भी नहीं पहुंचा। इसके बाद पड़री पुलिस को सूचना दी गई। उपनिरीक्षक रामज्ञान यादव पहुंचे और उसे आटो पर लदवा कर पड़री पीएचसी ले गए।
विज्ञापन