फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder in Sonbhadra

सोनभद्र : सुरेश प्रजापति की गला रेत कर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 26 Sep 2019 11:33 PM IST
म्योरपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 26 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Murder in Sonbhadra
देवरी ग्राम पंचायत के काचन गांव की सीमा पर स्थित महुआरी टोला में बुधवार की रात सुरेश प्रजापति (42) की गला रेत कर हत्या कर दी गई। वारदात के समय घर पर कोई नहीं था। घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


झारखंड के खरौंधी के बनखेता गांव निवासी सुरेश प्रजापति एक दशक से देवरी गांव में जमीन खरीदकर सपरिवार रहता था। सुरेश को तीन लड़कियां और दो लड़के हैं। इनकी उम्र 15 से सात साल के बीच है। पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। बुधवार की शाम भी दोनों में झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसकी पत्नी मायके चली गई। उसका मायका विंढमगंज थाना क्षेत्र के सुखड़ा गांव में है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह गांव की एक महिला सुरेश के घर दूध लेने गई और सुरेश की गर्दन कटी लाश देखकर चिल्लाने लगी। ग्रामीणों ने जानकारी ग्राम प्रधान मोहम्मद कुद्दुस को दी। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। फिर सीओ दुद्धी पहुंचे। सूचना पर पत्नी भी पहुंची, लेकिन वह भी घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकी। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ दुद्धी संजय वर्मा का कहना है कि हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। जल्द मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। फारेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed