फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime

तेल कम डालने पर वाहन चालकों ने किया हंगामा

Thu, 26 Sep 2019 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
crime
वाराणसी। पेट्रोल पंपों पर घटतौली की शिकायत और उसको लेकर विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं आयल कंपनियां व बाट माप विभाग चुप्पी साधे बैठा है। बुधवार को सिगरा पेट्रोल पंप पर घटतौली का आरोप लगाते हुए ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया। पेट्रोल पंपकर्मी और वाहन चालकों में तूतू मैं मैं हुई। विवाद बढ़ता देख सिगरा पुलिस ने सेल्समैन को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

वाहन चालक सौरभ सिगरा स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने आया था। पांच सौ रुपये देकर उसने सेल्समैन से पेट्रोल डालने को कहा। सौरभ का आरोप है कि सेल्समैन ने कम पेट्रोल डाला। जब सौरभ ने इसका विरोध किया तो सेल्समैन गाली गलौज करने लगा। इस पर आस पास खड़े वाहन चालकों ने भी सेल्समैन का विरोध किया। विरोध बढ़ता देख तेल की मापी का निर्णय लिया गया। जब तेल निकालकर नापा गया तो यह महज 382 रुपये मूल्य का ही पेट्रोल मिला। यह देख ग्राहकों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग हंगामा करने लगे और पेट्रोल पंप संचालक और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू हो गई। मौके पर पहुंचे मैनेजर अशोक यादव ने कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निष्कासित करने का आश्वासन दिया। फि र भी बात नहीं बनी तो सिगरा पुलिस ने सेल्समैन को हिरासत में ले लिया। मैनेजर अशोक यादव ने बताया कि तीन दिन पहले पंकज को काम पर रखा गया है जिसे शिकायत मिलते ही निकाल दिया गया। सिगरा पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed