{"_id":"5d72befb8ebc3e013371b531","slug":"crime-varanasi-news-vns4823622163","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग की गोली मारकर हत्या करने वाले झुन्ना पंडित पर एक लाख का इनाम घोषित, नौ जिलों में छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग की गोली मारकर हत्या करने वाले झुन्ना पंडित पर एक लाख का इनाम घोषित, नौ जिलों में छापेमारी
Sat, 07 Sep 2019 01:48 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
पान विक्रेता को गोली मारी। (सीसीटीवी फुटेज)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांग चाय-पान विक्रेता दिलीप पटेल की हत्या और मजदूर अजीमुद्दीन की हत्या के प्रयास में वांछित झुन्ना पंडित उर्फ श्रीप्रकाश मिश्रा पर घोषित इनाम 50 हजार से बढ़ा कर एक लाख रुपये कर दिया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को एडीजी जोन बृज भूषण ने दी।
विज्ञापन
वहीं, झुन्ना और 25 हजार के इनामी बदमाश रवि पटेल के साथ ही वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, भदोही, प्रयागराज के अलावा मिर्जापुर, सोनभद्र और आजमगढ़ में छापेमारी कर रही हैं। हालांकि वारदात के तीन दिन बीत जाने के बाद भी बदमाशों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : बच्चा चोरी की अफवाह में पकड़ी गई बांग्लादेशी महिला, चार साल पहले त्रिपुरा के रास्ते पहुंची भारत
विज्ञापन
कैंट थाना अंतर्गत मढ़वा गांव में बीते तीन सितंबर की दोपहर अंधाधुंध फायरिंग कर गुमटी में बैठे दिव्यांग दिलीप पटेल की हत्या कर दी गई थी। दिलीप के छोटे भाई प्रदीप पटेल की तहरीर पर कैंट थाने में इनामी बदमाश झुन्ना पंडित, रवि पटेल और छह अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।