{"_id":"5d66e22d8ebc3e01696863d0","slug":"crime-varanasi-news-vns4806610137","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर ठगने का आरोपी फर्जी आईपीएस गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी का झांसा देकर ठगने का आरोपी फर्जी आईपीएस गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। खुद को आईपीएस और एयरफोर्स का पायलट बताकर बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर रुपये ऐंठने वाले जालसाज को मंगलवार की रात सिगरा पुलिस ने मलदहिया स्थित होटल से गिरफ्तार किया। जालसाज की शिनाख्त जौनपुर के बलोच टोला के मो. शहनवाज के तौर पर हुई है। शहनवाज के पास से पुलिस ने 17 एटीएम, तीन आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, पांच आईडी कार्ड, चार पासपोर्ट, आईपीएस की वर्दी, एयरफोर्स की वर्दी पहने फोटो, नौकरियों से संबंधित 13 लोगों के कागजात सहित अन्य सामान बरामद कर बुधवार को उसे जेल भेज दिया।
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि इंस्पेक्टर सिगरा आशुतोष कुमार ओझा को सूचना मिली थी कि युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी करने का आरोपी शहनवाज मलदहिया स्थित सरला इन होटल में ठहरा हुआ है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर सिगरा ने दरोगा मिर्जा रिजवान अली बेग व अभय सिंह के साथ होटल पहुंचे तो बाहर शहनवाज खड़ा मिला।
पूछताछ में शहनवाज ने बताया कि वो बनारस और आसपास के जिलों के देहात क्षेत्रों के बेरोजगार युवकों को अपना निशाना बनाता था। बातचीत में अंग्रेजी के शब्दों का प्रयोग करने से उसे लोग अफसर समझ लेते थे। नौकरी लगवाने के लिए 50 प्रतिशत पैसा पहले और 50 प्रतिशत बाद में लेता था। जिस क्षेत्र के युवकों को एक बार निशाना बनाता था उधर भूल कर भी दोबारा नहीं जाता था। मोबाइल नंबर और शहर बदलते रहने के कारण वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाता था।