फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime

रंगदारी और दुष्कर्म के मामले में अदालत में पेश हुए बसपा सांसद

Wed, 21 Aug 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
crime
वाराणसी। घोसी के बसपा सांसद अतुल राय को मंगलवार को रंगदारी और दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में अदालत मेें पेश किया गया। इस दौरान कचहरी चौकी से लेकर अदालत तक अतुल के समर्थक मौजूद रहे और जगह-जगह बेतरतीब तरीके से उनके चार पहिया वाहन खड़े रहे। इसके चलते आमजन को परेशानी हुई और पुलिस चुपचाप खड़ी रही। अदालत में पेशी के बाद अतुल को जिला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) की अदालत में रंगदारी मांगने के मामले में सांसद अतुल को पेश किया गया। अदालत ने इस मामले में अग्रिम सुनवाई के लिए दो सितंबर की तिथि नियत की है। आरोप है कि गोदरेज कंपनी के एक कर्मचारी को कुछ लोगों ने बंधक बनाकर रंगदारी मांगी थी। इस मामले में कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट एचएन खुंबाटा ने 10 जनवरी 2009 को मंडुवाडीह थाने में सुरजीत सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विवेचना के बाद पुलिस ने इस मामले में सुरजीत सिंह के साथ ही अतुल राय, तपेश नारायण सिंह, अनिल कुमार सोनी, राजन सिंह और मोनू सिंह के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। वहीं, दूसरी ओर यूपी कॉलेज की पूर्व छात्रा से दुष्कर्म के मामले में सांसद अतुल के खिलाफ लंका पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। इस मामले में सुनवाई के लिए अदालत ने 22 अगस्त की तिथि की है।
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में उपचार के नाम पर मनमानी
बसपा सांसद अतुल राय को बीमारी के उपचार के नाम पर बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान अतुल नियम और प्रावधानों की धज्जियां उड़ाते देखे गए। मंगलवार को फेसबुक यूजर प्रवीण राय योगी ने अस्पताल के स्पेशल वार्ड के कमरे में अपनी और अतुल की विधिविधान से पूजापाठ करते हुए फोटो शेयर की। इस दौरान कुछेक और लोग भी मौजूद थे। जेल मैन्युअल के हिसाब से ऐसा नहीं होना चाहिए। फोटो किस दिन की है, इसका पता नहीं लग सका। इस संबंध में जेलर पीके त्रिवेदी ने बताया कि अतुल अस्पताल से डिस्चार्ज होकर जेल आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed