{"_id":"5d546ffe8ebc3e6cec0c91b1","slug":"crime-varanasi-news-vns4782973195","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजा तस्कर के घर से 37 लाख रुपये 50 करोड़ की जमीन के कागज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांजा तस्कर के घर से 37 लाख रुपये 50 करोड़ की जमीन के कागज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह के पास से बुधवार को लक्सा पुलिस ने 37 लाख रुपये, 50 करोड़ रुपये की जमीन के कागज, 100 पासबुक, एक पिस्टल, दो मैगजीन, चोरी की छह बाइक, आठ मोबाइल, कंप्यूटर और नोट गिनने की मशीन बरामद की। इसके अलावा 25 किलो गांजा और 280 किलो भांग बरामद कर चमाऊ (अहिरान) तरना के अवधेश यादव, भोजूबीर के विनोद यादव, धनेसरी हरहुआ के नासिर अहमद और छोटा लालपुर के अमन जायसवाल को जेल भेजा। पुलिस को अमन के पिता राजकुमार उर्फ राजू सेठ की तलाश है। डीजीपी ओपी सिंह ने वाराणसी पुलिस की इस कार्रवाई को प्रदेश में पहला स्थान दिया है।
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि लक्सा थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र और आबकारी इंस्पेक्टर जयनारायण सिंह की संयुक्त टीम ने लालकुटी के समीप से दो किलो गांजा और दो लाख रुपये के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उनका सरगना राजू सेठ है। इस आधार पर थानाध्यक्ष लक्सा ने राजू के घर छापेमारी की तो नारिस और अमन नगदी, गांजा, भांग सहित अन्य सामग्रियों के साथ पकड़े गए। राजू पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। बरामद नगदी, जमीन के कागजात और पासबुक के संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सूचना दी गई है।
पुलिस टीम को कराएंगे पुरस्कृत
एसएसपी ने बताया कि हाल के दिनों में यह एक बड़ी बरामदगी है। गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में शामिल लक्सा थानाध्यक्ष, एसआई अमरीश कुमार राय, अश्वनी कुमार मिश्र व अमित कुमार राय, हेड कांस्टेबल संजय कुमार सिंह, रामसमुझ सिंह, प्रमोद चौहान, प्रियतोष, अजीत, अशोक, अमरेश बहादुर और आनंद प्रकाश यादव की टीम को आईजी रेंज और एडीजी जोन से पुरस्कृत कराने की संस्तुति की जाएगी।