फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime news

मंडुवाडीह पुलिस की अभिरक्षा से आरोपी भागा

Thu, 26 Sep 2019 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
crime news
वाराणसी। किशोरी के अपहरण की साजिश रचने का आरोपी बुधवार को मंडुवाडीह पुलिस की अभिरक्षा से भाग निकला। मामला सार्वजनिक होते ही हड़कंप मच गया। आननफानन काशी विद्यापीठ ब्लाक मुख्यालय से लेकर शिवदासपुर तक पुलिस ने जगह-जगह तलाशी ली, लेकिन उसका पता नहीं लगा। आरोपी के खिलाफ मंडुवाडीह थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

लोहता निवासी राजाबाबू के भाई के खिलाफ मंडुवाडीह थाने में एक किशोरी के अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने राजा बाबू और उसकी मां मंजू को गिरफ्तार किया। अदालत में पेश करने से पहले कांस्टेबल नंदलाल सरोज और कविता श्रीवास्तव दोनों का मेडिकल मुआयना कराने के लिए काशी विद्यापीठ ब्लाक मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य केंद्र गए। इसी दौरान मां को छोड़ कर राजा बाबू पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा से भागने के आरोपी के खिलाफ मंडुवाडीह थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

उधर, चोरी के आरोप में जौनपुर जिले के गद्दी थाना के कलुवारी निवासी रमेश बनवासी और राजेश बनवासी को कपसेठी थाने में बैठाया गया था। दोनोें आरोपी 29 अगस्त की रात पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे। उन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इन दोनों से पहले जिले में पुलिस अभिरक्षा से 16 बदमाश भाग चुके हैं और उन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इन 16 बदमाशों में से 11 ऐसे हैं जो 2002-03 में पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed