फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crime news Jaunpur suspected recent death of cyclist dead body found

जौनपुर में खून से लथपथ साइकिल सवार का मिला शव, हत्या की सूचना पर हलकान रही पुलिस  

Thu, 18 Feb 2021 09:10 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Thu, 18 Feb 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
Crime news Jaunpur suspected recent death of cyclist dead body found
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बृहस्पतिवार की रात साइकिल सवार युवक का शव खून से लथपथ मिला। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ देर पहले गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। इसके बाद आसपास के लोग जुटे तो खून से लथपथ एक साइकिल सवार पड़ा था। मौके से बाइक सवार दो लोग भागते हुए भी दिखाई दिए।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी तो आनन फानन फोर्स पहुंच गई। घटना जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र के पट्टीनरेंद्रपुर मार्ग पर कुतुबीचक गांव के पास की है। जांच के बाद पुलिस इसे हादसा बता रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


खुटहन थाना क्षेत्र के कुतुबीचक गांव निवासी सत्यप्रकाश मिश्र उर्फ वकील (37) बृहस्पतिवार की शाम पट्टीनरेंद्रपुर बाजार में गए थे। रात करीब साढ़े सात बजे वह साइकिल से घर लौट रहे थे। घर से कुछ दूर पहले ही वह लहूलुहान हाल में सड़क पर पड़े मिले। उनके सिर में गंभीर चोट थी। काफी खून बह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक मौके से गोली चलने की आवाज आई थी, जिसके बाद वह लोग दौड़कर पहुंचे तो सत्यप्रकाश मृत पड़े थे। बाइक सवार दो युवक वहां से भागते दिखे। ग्रामीणों ने पुलिस को भी गोली मारकर हत्या की ही सूचना दी। आनन फानन सरपतहां और खुटहन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सत्यप्रकाश तीन भाइयों में सबसे बड़े थे।

दो भाई दिल्ली में रहकर रोजगार करते हैं। घर पर खेती का जिम्मा सत्यप्रकाश ही संभालते थे। मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में गोली लगने की बात स्पष्ट नहीं हुई है। घटना हादसा भी हो सकता है। पास के एक मकान पर सीसीटीवी कैमरा लगा है। उससे जांच की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed