फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime in Varanasi Bride handbag stolen from Jaimala stage with jewelery worth RS 7 lakhs and seven lakhs cash

वाराणसी: शादी समारोह से रुपये और गहने रखा बैग चोरी, घटना के समय लॉन के बंद मिले सीसी कैमरे, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

Mon, 24 Jan 2022 05:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 24 Jan 2022 05:12 PM IST
विज्ञापन
crime in Varanasi Bride handbag stolen from Jaimala stage with jewelery worth RS 7 lakhs and seven lakhs cash
घटना से संबंधित वीडियो का स्क्रीनशॉट - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत काजीसराय स्थित एक लान में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान रुपयों और गहनों से भरा बैग चोरी हो गया। इस मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। कपसेठी थाना क्षेत्र के बाराडीह, कालिकाबारा निवासी प्रवीण कुमार मिश्र के भांजी की शादी रविवार को हरहुआ के काजीसराय स्थित एक लॉन में थी।

विज्ञापन


प्रवीण मिश्रा ने बताया कि जयमाल कार्यक्रम के समय बैग में 7.50 लाख नगद और करीब 7 लाख रुपये के गहने थे। दूल्हा दुल्हन के साथ रिश्तेदारों का फोटो शूट करते समय एक युवक गहने और रुपये रखा बैग लेकर फरार हो गया। यह घटना फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर के कैमरे में कैद है।
विज्ञापन


बैग गायब होने के बाद लोग जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने गए तो पता चला कि जिस समय चोरी की घटना हुई उस समय सीसीटीवी कैमरे बंद थे। वहीं इस बारे में थानाध्यक्ष बड़ागांव रामबाबू पटेल ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं लान के मालिक ने बताया कि वैवाहिक कार्यक्रम में वर और वधु पक्ष के लोग शामिल होते हैं, ऐसे में उनकी पहचान वही लोग कर सकते हैं। सीसीटीवी बंद होने के सवाल पर कहा कि संयोग खराब था कि घटना के समय ही शॉर्ट सर्किट के चलते चलते कैमरे बंद थे।

महिला उचक्कों ने झोला काटकर 40 हजार रुपये उड़ाए

वाराणसी में लालपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर में एक महिला का झोला काटकर महिला उचक्कों ने 40 हजार रुपये पार कर दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर पड़ताल शुरू की है।

उदयपुर चोलापुर निवासी पीड़ित ममता ने बताया कि वह उत्कर्ष फाइनेंस से लोन लेकर पांडेयपुर में एक दुकान में मिठाई लेने पहुंची थी। पैसा देने के लिए थैला देखा तो उसमें से किसी ने रुपये निकाल लिए थे। रुपये न मिलने पर पीड़िता रोने लगी तभी स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

पीड़ित महिला की शिकायत पर चौकी प्रभारी पांडेयपुर कमलेश वर्मा ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो पता चला कि कुछ महिला उचक्कों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़िता का झोला कटा दिख रहा था। पीड़िता ने बताया कि उसने 40 हजार रुपये लोन लिए थे।  

अधिवक्ता के साथ 40 हजार रुपये की जालसाजी

मिर्जामुराद क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासी अधिवक्ता अभिषेक कुमार गुप्ता के खाते से शनिवार को जालसाजों ने 40 हजार रुपये उड़ा दिए। अधिवक्ता का मिर्जामुराद बाजार स्थित एसबीआई की शाखा में खाता है। शनिवार की शाम को मोबाइल पर मैसेज आने पर ठगी का मामला सामने आया। सोमवार को पीड़ित ने मिर्जामुराद स्थित एसबीआई बैंक पहुंच ब्रांच मैनेजर से मामले को अवगत कराते हुए मिर्जामुराद थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed