फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Crime in Mirzapur bike riders cracked down money on gun point

मिर्जापुर में बाइक सवार चार बदमाशों ने असलहा सटाकर की तीन लाख 22 हजार की छिनैती

Fri, 20 Nov 2020 09:13 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 20 Nov 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
Crime in Mirzapur bike riders cracked down money on gun point
demo pic

मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र स्थित दुर्गाजी पहाड़ के ऊपर मच्छरमर्रा के पास शुक्रवार की शाम बाइक सवार मास्क लगाए बदमाशों ने पूर्व ब्लाक प्रमुख राजगढ़ के मुनीब को असलहा दिखाकर तीन लाख 22 हजार रुपये छीन कर फरार हो गए।

विज्ञापन


पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार यादव व कोतवाल मनोज कुमार सिंह पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किए। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है और पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन

खम्हवा जमती निवासी प्रमोद सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश सिंह के मुनीब हैं। प्रमोद शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे चुनार स्थित इंडियन बैंक से तीन लाख 22 हजार रुपये निकालकर बाइक से वापस गांव जा रहे थे। वह दुर्गाजी पहाड़ के ऊपर मच्छरमर्रा के पास पहुंचे थे कि पीछे से दो बाइक सवार चार मास्क लगाए बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हेंं रोक लिया।

असलहे के बल पर रुपये छीन कर वापस चुनार की ओर भाग गए। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी की लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस बैंक पहुंची और मुनीब द्वारा निकाले गए रुपये का विवरण देखने के साथ ही लगभग डेढ़ घंटे तक सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed