फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crime in Jaunpur: The miscreants looted the bike after shooting the young man

जौनपुर: युवक को गोली मारकर बदमाशों ने लूटी बाइक, 20 दिन पहले हुई थी शादी 

Fri, 11 Jun 2021 10:28 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Fri, 11 Jun 2021 10:28 PM IST
सार

सरपतहां थाना क्षेत्र के करीमपुर बिंद गांव के पास शुक्रवार देर शाम की घटना है। शादी में मिली बाइक लूट ले गए बदमाश। 

विज्ञापन
Crime in Jaunpur: The miscreants looted the bike after shooting the young man
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जनपद के सरपतहां थाना क्षेत्र के करीमपुर बिंद गांव के पास शुक्रवार की देर शाम बदमाशों ने बाइक सवार युवक को गोली मार दी और बाइक लूटकर फरार हो गए। घायल युवक को सुईथाकला सीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। एसपी, एएसपी सहित अन्य पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस ने जगह-जगह घेरेबंदी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन


खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा गांव निवासी शंभूनाथ का पुत्र दीपू बिंद (24) गांव में ही किराने व सब्जी की दुकान चलाता है। करीब 20 दिन पहले उसकी शादी हुई थी। विवाह में मिली बाइक से वह शुक्रवार को पट्टी नरेंद्रपुर स्थित रिश्तेदारी में गया था। देर शाम करीब छह बजे वह बाइक से रामनगर बाजार की ओर जा रहा था कि करीमपुर बिंद गांव के पास बाइक से आए दो बदमाशों ने उसे तमंचा सटाकर रोक लिया।

विज्ञापन

बदमाशों ने उसकी बाइक लूटने की कोशिश की। दीपू ने विरोध किया तो उसे गोली मार दी। पेट के पास गोली लगते ही दीपू सड़क पर गिर पड़ा। बदमाश बाइक लूटकर फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। सूचना पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंच गई व घायल को सुईथाकला सीएचसी ले गई। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दीपू को वाराणसी रेफर कर दिया। एसओ जेपी सिंह ने बताया कि बाइक लूट के लिए गोली मारने की बात सामने आई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed