फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime

मिर्जामुराद क्षेत्र में बस कंडक्टर से रुपये से भरा बैग छीन कर भागे बदमाश

Sat, 29 Aug 2020 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
crime
जिले में शुक्रवार को अपराधियों ने पुलिस को तगड़ी चुनौती दी। चौकाघाट में दो लोगों की हत्या और एक युवक के हत्या के प्रयास में पुलिस उलझी ही हुई थी कि बाइक सवार बदमाशों ने मिर्जामुराद क्षेत्र में बस कंडक्टर से पैसे से भरा बैग छीन लिया। सूचना पाकर पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी हुई थी। वहीं, मिर्जामुराद क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।
विज्ञापन

मिर्जामुराद थाना अंतर्गत चित्रसेनपुर गांव के समीप नेशनल हाईवे दो पर एक ढाबे के सामने वाराणसी से प्रयागराज की ओर रोडवेज बस (अनुबंधित) जा रही थी। बस में 27 यात्री सवार थे। 25 यात्रियों के टिकट काटने के बाद मशीन की बैटरी डाउन हो गई। दो यात्रियों के टिकट काटने के लिए रोडवेज बस को एक ढाबे के समीप रोककर मशीन की बैटरी चार्ज करने के लिए कंडक्टर जा रहा था। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश कंडक्टर से बैग छीन कर भाग निकले। घटना की सूचना बस के कंडक्टर सिकरौल निवासी अमरेश पांडेय ने मिर्जामुराद थाने की पुलिस को दी। अमरेश पांडेय ने बताया कि बैग में लगभग 3700 रुपये थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश प्रयागराज की ओर भाग निकले। मिर्जामुराद पुलिस ने बस कंडक्टर को थाने आकर तहरीर देने की बात कही। गौरतलब है कि मिर्जामुराद क्षेत्र में इस सप्ताह बाइक सवार बदमाशों ने लगातार कई घटनाओं को अंजाम दिया है। इसके पहले पुरुषोतमपुर गांव में छविनाथ पाल के परिवार की महिलाओं से झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये के जेवर बाइक सवार बदमाश लेकर भाग गए थे। फिर, ठटरा गांव के राममूरत बिंद के घर की महिला पर नशीला पाउडर छिड़क कर बेहोश करने के बाद 20 हजार रुपये और डेढ़ लाख रुपये के जेवर ले भागे थे। इसी बीच ट्रक चालक से मोबाइल छीनने की घटना को भी अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed