फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime

रोहनिया क्षेत्र में चेन और मंगलसूत्र छीनने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Tue, 25 Aug 2020 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
crime
वाराणसी। रोहनिया क्षेत्र के अलग-अलग गांवों और कॉलोनी में महिलाओं का मंगलसूत्र और चेन छीनने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की शिनाख्त लहरतारा के धर्मराज कुमार, कादीपुर के अजय मौर्या और इनसे लूट के जेवर खरीदने वाले जौनपुर के केराकत निवासी महेश सेठ के तौर पर हुई है। तीनों के पास से 25,500 रुपये, पैंडैंट लगा एक मंगलसूत्र और एक बाइक बरामद की गई है। रोहनिया क्षेत्र के दो गांवों में घरों में सोयी छह महिलाओं का मंगलसूत्र और एक कॉलोनी की महिला की चेन बदमाशों ने छीन लिया था। इंस्पेक्टर रोहनिया परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि धर्मराज और अजय ने पूछताछ में बताया कि वह लूट की घटना को अंजाम देने के बाद महेश सेठ को जेवर बेच देते थे। जेवर बेंचने से जो पैसा मिलता था, उसे आपस में बांट लेते थे। धर्मराज और अजय के खिलाफ पांच-पांच मुकदमे दर्ज हैं। वहीं महेश के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

कैसे बताएं कि किस तरह पेट काट कर मंगलसूत्र खरीदे थे...!
वाराणसी। चेन और मंगलसूत्र छीनने की शिकार हुई महिलाओं का कहना है कि कैसे बताएं कि किस तरह से जेवर बनवाए थे। अब तो घर के बाहर के साथ ही अंदर भी डर लगता है। पता नहीं पुलिस क्या करती रहती है और कैसी व्यवस्था है कि बदमाशों पर अंकुश ही नहीं लग पा रहा है। चेन और मंगलसूत्र छीनने की शिकार हुई महिलाओं की मांग है कि पुलिस अपनी निगरानी की व्यवस्था को चुस्त करे और घटनाओं का सही खुलासा कर छीना गया जेवर बरामद किया जाए। पीड़ित से सैकड़ों सवाल कर उसे और कष्ट न दिया जाए।
विज्ञापन

पति ने मंगलसूत्र बनवाकर दिया था, अब तो पैसा होगा तभी न बनेगा। अब मंगलसूत्र पहनने में भी डर लगेगा। अब तो नकली वाला ही पहनेंगे। पता नहीं पुलिस क्या करती रहती है। - गीता देवी, रोहनिया क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह से पैसा जोड़ कर मंगलसूत्र बनवाई थी। वह भी बदमाश गले से छीन ले गए। अब जब पैसा होगा, तभी बनेगा। किसी तरह बन भी जाएगा तो कैसे पहनेंगे, कहां सुरक्षित रहेगा। - राजमनी देवी, रोहनिया क्षेत्र
एसएसपी से लेकर आरपीएफ के कमांडेंट तक शिकायत की, लेकिन सेफ जोन होने के बावजूद आज तक न तो पुलिस बदमाश का सुराग लगा सकी और न फिर कोई पूछने आया। घर के खर्च में कटौती कर और कुछ पैसा कम पड़ने पर मायके व पति से लेकर 2015 में चेन खरीदी थी। - सुशीला सिंह, डीरेका परिसर

चेन छीने जाने की घटना से हमें बहुत दुख हुआ। वह चेन मेरे पति उपहार दिए थे, जो मेरे लिए यादगार थी। इस घटना से क्षेत्र की महिलाओं में भय व्याप्त है। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो हमारी चेन हमें वापस मिले। - सावित्री सिंह, बिसेनपुर बसनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed