फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime

ग्राहक बन कर गए दरोगा ने देह व्यापार का किया भंडाफोड़

Mon, 01 Jun 2020 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
crime
वाराणसी। देह व्यापार के संचालन की सूचना पर रविवार की दोपहर पांडेयपुर चौकी इंचार्ज यशोदा नगर कॉलोनी स्थित एक मकान में सादे कपड़े में ग्राहक बनकर पहुंचे। दरोगा ने जब अड्डे के बारे में जानकारी जुटा ली तो उनकी सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारकर दो महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से गर्भ निरोधक सामग्रियां, यौन वर्धक दवाएं, 5000 रुपये, ताश और छह मोबाइल कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

पांडेयपुर चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय को सूचना मिली थी कि पांडेयपुर-लालपुर मार्ग स्थित यशोदा नगर कॉलोनी के एक मकान में देह व्यापार संचालित होता है। जानकारी जुटाकर दोपहर के समय पांडेयपुर चौकी प्रभारी सादे कपड़ों में यशोदा नगर कॉलोनी निवासी सुजीत जायसवाल के मकान में पहुंचे। अंदर जाकर जब चौकी प्रभारी ने सारी जानकारी एकत्र कर ली तो उन्होंने एएसपी कैंट को मैसेज किया। सूचना के आधार पर एएसपी कैंट मोहम्मद मुश्ताक ने इंस्पेक्टर कैंट अश्वनी चतुर्वेदी, धर्मदेव चौहान और महिला पुलिस की टीम के साथ छापा मारा। मौके से सुजीत के साथ ही पांडेयपुर क्षेत्र के अनिल कुमार गुप्ता व आशीष जायसवाल और चोलापुर व पड़ाव क्षेत्र की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। कैंट पुलिस के अनुसार सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

ह्वाट्सएप पर फोटो भेजकर तय करते थे ग्राहक
देह व्यापार का अवैध धंधा शहर में कोई नई बात नहीं है और कई इलाकों में यह धड़ल्ले से संचालित होता है। गिरफ्तार सुजीत ने पुलिस को बताया कि उसके संपर्क में बनारस और आसपास की 15 युवतियां हैं। कुछ चिह्नित एजेंट की मदद से ग्राहकों को युवतियों की फोटो भेजी जाती है और फिर आगे की बात ह्वाट्सएप कॉल से ही तय होती है। उन्हीं में से कोई एक एजेंट पांडेयपुर चौकी इंचार्ज राजकुमार पांडेय की बातों में फंस गया और इस अवैध खेल का भंडाफोड़ हो गया। सुजीत ने बताया कि उसकी पत्नी की एक साल पहले मौत हो गई है और बीते डेढ़-दो माह से वह अपने घर में देह व्यापार का काम शुरू कराया था। गौरतलब है कि इससे पहले पहड़िया क्षेत्र की संजय नगर कॉलोनी में देह व्यापार के अड्डे का खुलासा हुआ था, जहां विदेशी युवतियां आकर रह रही थी। पुलिस ने छापा मारा था तो छत से कूद कर भागने के चक्कर में नीचे गिरकर एक युवती की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed