फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crim

पूर्व उप नगर प्रमुख की पत्नी की चेन उड़ाई

Mon, 12 Aug 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
crim
वाराणसी। संकटमोचन मंदिर में रविवार की रात पूर्व उप नगर प्रमुख और भाजपा नेता रतन सिंह की पत्नी कल्याणी सिंह के गले से सोने की चेन उचक्कों ने उड़ा दी। दंपति संकटमोचन पुलिस चौकी पर घटना की जानकारी देकर घर चले गए। बता दें कि संकटमोचन मंदिर में सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ ही पुलिस भी तैनात रहती है लेकिन उचक्कों पर किसी का वश नहीं चल पाता।
विज्ञापन

कोतवाली थाना अंतर्गत दारानगर निवासी भाजपा नेता रतन सिंह अपनी पत्नी कल्याणी सिंह के साथ संकटमोचन मंदिर में दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद कल्याणी सिंह का ध्यान गले पर गया तो पता लगा कि उनकी 50 ग्राम सोने की चेन गायब है। कल्याणी सिंह मंदिर परिसर में चेन खोजीं लेकिन पता नहीं लगा। इसके बाद दंपति मंदिर से बाहर आए और संकटमोचन चौकी पर पुलिस को सूचना देकर घर चले गए। बता दें कि इससे पहले शनिवार की रात बाइक बदमाशों ने भगवानपुर में प्रधानाध्यापिका पूनम तिवारी के गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन छीन ली थी। इससे पहले तीन अगस्त को नेवादा क्षेत्र की राजेंद्र बिहार कॉलोनी में बीएचयू के छात्र अधिष्ठाता और नेत्र रोग विशेषज्ञ एमके सिंह की पत्नी रेणुका सिंह की चेन उनके घर के सामने बदमाशों ने छीन ली थी। इन दोनों प्रकरणों में पुलिस के हाथ खाली हैं और बदमाश हत्थे नहीं चढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed