फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cricket tournament in varanasi Shivam in Under 14 and Anurag in Under 17 cricket man of match

Sports News: क्रिकेट टूर्नामेंट में अंडर 14 में शिवम और अंडर 17 क्रिकेट में अनुराग मैन ऑफ द मैच

Tue, 31 Dec 2024 09:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 31 Dec 2024 09:52 PM IST
सार

स्कूली एचएमएस क्रिकेट टूर्नामेंट में 180 खिलाड़ियों ने दम दिखाया। इस दौरान अंडर-14 में शिवम और अंडर-17 में अनुराग सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
cricket tournament in varanasi Shivam in Under 14 and Anurag in Under 17 cricket man of match
क्रिकेट खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरहुआं स्थित हैप्पी मॉडल स्कूल में दो दिवसीय अंतर स्कूली एचएमएस क्रिकेट टूर्नामेंट खेला गया। इसमें 15 स्कूलों के 180 खिलाड़ी शामिल रहे। अंडर-14 में शिवम और अंडर-17 में अनुराग सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन


अंडर-14 फाइनल में पहले बल्लेबाजी कर श्रीराम कॉन्वेंट स्कूल ने 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाए। शिवम ने सर्वाधिक 41 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की टीम 10 ओवर मे 39 रन पर ही ऑलआउट हो गई। गेंदबाजी में अंश ने 2 ओवर मे 15 रन देकर 2 विकेट लिए। श्रीराम कॉलेज ने 25 रनो से विजेता बना।
विज्ञापन


अंडर-17 फाइनल में हैप्पी माडल स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। 10 ओवर में छह विकेट खोकर 84 रन बनाए। रौनक वर्मा ने सर्वाधिक 30 रनों का योगदान दिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल टीम 44 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य प्रवीष सिंह अनिल गुप्ता, शेर बहादुर, अजमल वारसी, जपी गुप्ता मौजूद रहे। अंपायरिंग कृष्णा और रितेश ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed