फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Craftsmen will become self-reliant through PM Vishwakarma Yojana

Varanasi News: पीएम विश्वकर्मा योजना से शिल्पकार बनेंगे आत्मनिर्भर

Sat, 14 Feb 2026 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Craftsmen will become self-reliant through PM Vishwakarma Yojana
वाराणसी। एमएसएमई क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से शुक्रवार को काशी विद्यापीठ ब्लॉक के सभागार में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय विशेष कार्यशाला हुई। कार्यक्रम में कारीगरों और शिल्पकारों को योजना के लाभों, आधुनिक उपकरणों और वित्तीय सहायता के बारे में जानकारी दी गई। उद्घाटन मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार यादव और एमएसएमई सहायक निदेशक रितेश कुमार बरनवाल ने किया। सहायक निदेशक राजेश कुमार चौधरी ने लाभार्थियों को प्रशिक्षण सुविधाओं और स्किल अपग्रेडेशन की बारीकियां बताईं। एलडीएम अविनाश अग्रवाल ने बताया लाभार्थी बिना किसी गारंटी के रियायती ब्याज दर पर लोन लेकर अपने बिजनेस को आगे बढ़ा सकते हैं। मिशो की प्रतिनिधि दिव्या मिश्रा ने शिल्पकारों को अपने उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेचने और ई-कॉमर्स के माध्यम से बड़े बाजार तक पहुंचने के व्यावहारिक टिप्स दिए। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से मुक्ता चटर्जी ने मर्चेंट क्यूआर के फायदों के बारे में बताया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed