फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Craftsmen Tarannum and Rahnuma prepared Angavastram for PM Narendra Modi

PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी में पीएम को मिलेगा खास तोहफा, कंधे पर सजेगा तरन्नुम और रहनुमा का हुनर

Thu, 07 Jul 2022 09:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 07 Jul 2022 09:09 AM IST
सार

युवा शिल्पकार तरन्नुम व रहनुमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अंगवस्त्रम तैयार किया है, जो आज पीएम मोदी के कंधे पर भी नजर आएगा।  तैयार अंगवस्त्रम जिला प्रशासन और शिक्षा मंत्रालय को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
Craftsmen Tarannum and Rahnuma prepared Angavastram for PM Narendra Modi
हस्तशिल्पियों द्वारा तैयार दुपट्टा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारसी शिल्पकला और बुनकरी में नई इबारत लिख रही काशी की बेटियों का हुनर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कंधे पर भी नजर आएगा। लोहता की युवा शिल्पकार तरन्नुम व रहनुमा ने बड़े चाव से पीएम के लिए अंगवस्त्रम तैयार किया है। जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत के निर्देशन में तैयार अंगवस्त्रम जिला प्रशासन और शिक्षा मंत्रालय को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


हल्के केसरिया रंग के बनारसी वस्त्र पर मरुन रेशम से जरदोजी द्वारा रुद्राक्ष में होने वाले कार्यक्रम का नाम उकेरा गया है। वहीं, सिगरा स्टेडियम में होने वाली जनसभा के लिए जरदोजी से निर्मित खेलो इंडिया के लोगो के साथ पारंपरिक खेलों की आकृतियों को विभिन्न रंगों के रेशमी धागों से लोहता निवासी शहाना वारसी व नगमा द्वारा तैयार गया है। साथ ही नए स्टेडियम का मॉडल स्मृति चिह्न के रूप में पीएम को भेंट किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा कसेरा समाज द्वारा तैयार पंच धातु की मां सरस्वती की 15 इंच की प्रतिमा को महासभा के महामंत्री मनोज सिंह व राज्य पुरस्कार प्राप्त अनिल कसेरा के दिशा निर्देशन में उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री को भेंट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी खिलाड़ियों से करेंगे खेल की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से खेल की बात करेंगे। सिगरा स्टेडियम में आयोजित लोकार्पण व शिलान्यास समारोह के दौरान बनारस के 120 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। इनके लिए प्रधानमंत्री के मंच के सामने ही स्थान भी चिह्नित किया गया है। बनारस को मिलने वाली सौगात से खिलाड़ी भी बेहद प्रसन्न हैं। खिलाड़ियो का कहना है कि आजादी के बाद पहली बाद बनारस के खेल जगत को इतनी बड़ी सौगात मिलने जा रही है। 

राज्यपाल और सीएम करेंगे पीएम की अगवानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनारस दौरे पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी करेंगे। पीएम की अगवानी के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार की सुबह ही बनारस पहुंच जाएंगे। पीएम के स्वागत के दौरान केंद्रीय मंत्री और पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed