फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crackdown on miscreants who kidnap and sell children

Varanasi News: बच्चाें को अगवा कर बेचने वाले बदमाशों पर कसा शिकंजा

Tue, 23 May 2023 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on miscreants who kidnap and sell children
बच्चाें को अगवा कर बेचने वाले बदमाशों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन

-बिहार, झारखंड और राजस्थान से दस बदमाश हिरासत में लिए गए
- जल्द खुलासा करेगी कमिश्नरेट की पुलिस

माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। कमिश्नरेट की पुलिस ने बच्चों को अगवा कर बेचने वाले गिरोह के दस बदमाशों पर शिकंजा कस दिया है। राजस्थान, बिहार और झारखंड से बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। अब तक अगवा कई बच्चे बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही और बच्चे बरामद किए जा सकते हैं। घटना का खुलासा मंगलवार को किया जा सकता है।
भेलूपुर थाना क्षेत्र रामचंद्र शुक्ल चौराहे के पास 14 मई की रात सड़क किनारे सो रहे संजय कुमार के चार वर्ष के बेटे को कार सवार युवकों ने अगवा कर लिया था। भेलूपुर पुलिस ने सीसी कैमरों की जांच की और अपहरणकर्ताओं तक पहुंच गई। रविवार को मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के सिंदुरिया पोखरा शिवदासपुर निवासी संतोष गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

संतोष की गिरफ्तारी के बाद गिरोह के तार बिहार, झारखंड और राजस्थान तक फैले होने की जानकारी मिली। पता चला कि बच्चों को अगवा करके नि:संतान दंपतियों के हाथों बेचा जाता था। इसके एवज में दो से दस लाख रुपये वसूले जाते थे। अब कमिश्नरेट की पुलिस आरोपियों से बेचे गए बच्चों के बारे में जानकारी ले रही है। साथ ही अगवा बच्चों की बरामदगी में जुटी है। काशी से अगवा चार साल के बच्चे व पांच महीने की बच्ची बरामद कर ली गई है। पुलिस सूत्राें के मुताबिक, अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना सहित तमाम सदस्य दबोचे जा चुके हैं। अब बच्चों की बरामदगी कराई जा रही है। ज्यादातर बच्चों को बिहार, झारखंड और राजस्थान ले जाकर बेचा गया है। गिरोह का नेटवर्क वाराणसी सहित पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में भी फैला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed