{"_id":"67c09f14db3d798bbe0bb293","slug":"crackdown-on-cattle-smuggling-cattle-were-being-transported-cruelly-in-a-cargo-vehicle-police-caught-them-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : पशु तस्करी पर नकेल.... मालवाहक में क्रूरता पूर्वक भर कर ले जा रहा था गोवंश, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : पशु तस्करी पर नकेल.... मालवाहक में क्रूरता पूर्वक भर कर ले जा रहा था गोवंश, पुलिस ने पकड़ा
Thu, 27 Feb 2025 10:51 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 27 Feb 2025 10:51 PM IST
सार
तस्करी के लिए जा रहे पशुओं के साथ तस्कर को पकड़ा गया है। बता दें कि वाराणसी पुलिस को पिछले कई दिनों से तस्करी के गिरोह की सूचना मिल रही थी। पुख्ता सूचना पर वाहन पकड़ा तो पशु तस्कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया और कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
पुलिस की जीप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदमपुर पुलिस ने गुरुवार को पंचायती कुआ मार्ग (कोनिया) के पास से वध के लिए ले जाए जा रहे दो गोवंश के साथ मालवाहक ड्राइवर गणेश यादव उर्फ सदानंद यादव को गिरफ्तार कर लिया। चौकी इंचार्ज लाटभैरव पार्थ तिवारी को मुखबीर के द्वारा सूचना मिली थी कि कोनिया पुल की ओर से एक पशु तस्कर मालवाहक वाहन में गोवंश भरकर चंदौली की ओर जाने वाला है।
विज्ञापन
सूचना पर उप निरीक्षक पार्थ तिवारी पुलिस टीम के साथ पंचायती कुआ मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थें। तभी सामने से आ रहे मालवाहक वाहन का ड्राइवर पुलिस टीम को देख गाड़ी छोड़ कर भागने लगा। पुलिस टीम ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसके अंदर दो गोवंश क्रूरता पूर्वक बंधे हुए मिले।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में पशु तस्कर ने अपना नाम गणेश यादव उर्फ सदानंद यादव निवासी महुवरिया (बलुआ) जिला चंदौली बताया। गणेश को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया, वहीं बरामद दोनों को गोवंश को पुलिस ने नक्की घाट स्थित कांजी हाउस भेज दिया।
विज्ञापन