{"_id":"6020fc728ebc3e4b5d42038a","slug":"cpi-m-s-strong-protest-over-peasant-movement-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: किसान आंदोलन को लेकर माकपा का जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: किसान आंदोलन को लेकर माकपा का जोरदार प्रदर्शन
Mon, 08 Feb 2021 02:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 08 Feb 2021 02:25 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते माकपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के शास्त्री घाट पर किसान आंदोलन को लेकर माकपा ने जोरदार प्रदर्शन किया। मांगों से जुड़ा ज्ञापन जिला प्रशासन के जरिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा गया। माकपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ हीरालाल यादव ने कहा कि किसानों के समर्थन में होने वाले धरना, प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं पर मुकदमा लादा जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मर्यादाओं का हनन किया जा रहा है। पुलिस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। सीटू के प्रदेश अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि पुलिस का भय दिखाकर आंदोलनों को कुचला नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
इस मामले में हाई कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया है। हाईकोर्ट के वकील आशीष तिवारी ने कहा कि लॉयर्स एसोसिएशन पुलिस उत्पीड़न का शिकार कार्यकर्ताओं की मदद कर रही है। प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं में नंदलाल, अनिल सिंह, देवाशीष, मोबीन, रामजी, भोला यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन