{"_id":"69e51454649dbd17300f132d","slug":"cpc-beat-aca-by-123-runs-varanasi-news-c-295-1-svns1029-144221-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सीपीसी ने एसीए को 123 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सीपीसी ने एसीए को 123 रन से हराया
विज्ञापन
नगर स्थित वेदांत क्रिकेट क्लब के मैदान पर रविवार को अंडर-16 के तहत एसीए आजमगढ़ और सीपीसी गाजीपुर के बीच 40-40 ओवर का मैच खेला गया। इसमें सीपीसी गाजीपुर की टीम ने एसीए आजमगढ़ को 123 रन से हरा दिया।
सीपीसी गाजीपुर के कप्तान कृतंजय पांडेय ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ओपनर के रूप में कप्तान कृतंजय ने 51 रन की पारी खेल कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। तन्मय ने 25 ,आदर्श ने 13 रन ,शिवांश ने नाबाद 62 रनों की पारी खेली। आजमगढ़ के गेंदबाजों ने अतिरिक्त 85 रन दिया। टीम 31.3 ओवर में 259 रन पर ऑल आउट हो गई। आजमगढ़ की टीम तरफ से गेंदबाज शिवम ने 4 ,अर्पित ने 3 विकेट ,शेखर ने 2 विकेट लिए। 260 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आजमगढ़ की टीम 35 ओवर में 137 रन पर ऑल आउट हो गई। गाजीपुर की तरफ से गेंदबाज पार्थ ने 3 , विरार, हुसद ने 2-2 ,अजीत,अनिरुद्ध,अर्जित ने 1-1 विकेट झटके।
मैच के हीरो गाजीपुर के कप्तान कृतंजय पांडेय रहे। अंपायरिंग अश्वनी राय और अमरज्योत कुमार ने की। स्कोरिंग यश रघुवंशी ने की।