फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Covid control room number 1077 operational in Varanasi new corona guideline

वाराणसी में कोविड कंट्रोल रूम चालू, 1077 नंबर पर मिलेंगी ये सेवाएं, नई गाइडलाइन पर अमल शुरू

Wed, 07 Apr 2021 12:13 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 07 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Covid control room number 1077 operational in Varanasi new corona guideline
सांकेतिक तस्वीर

वाराणसी जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। संक्रमण रोकने के लिए शासन की ओर से जारी नई गाइडलाइन पर अमल शुरू हो गया है। सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी के कोविड कंट्रोल रूम को चालू कर दिया गया है। 1077 नंबर पर हर प्रकार की सहायता मिलेगी। यहां पर स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व अन्य जरूरी सुविधाओं से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। पिछली बार की तरह ही यह कंट्रोल रूम काम करेगा।

विज्ञापन


बैठक में तय हुआ कि संक्रमित मरीज के घर के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। इसमें जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और पुलिस की भूमिका होगी। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने कहा कि सभी से समन्वय बनाकर कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे। सबसे अधिक मरीज वाले इलाकों में रेड जोन बनेंगे। 
विज्ञापन


नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि जिस जगह से एक कोरोना का मरीज निकलेगा। उस घर के दाएं बाएं 10-10 मकानों तक कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। एक से अधिक मरीज निकलने पर उस घर के दाएं बाएं 25-25 घरों को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। इस कंटेनमेंट जोन में 14 दिन तक कोई गतिविधि नहीं होगी। वहां सारी चीजें मुहैया कराई जाएंगी। दवा, राशन के लिए पहले की तरह व्यवस्था लागू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड स्तर पर निगरानी समिति क्षेत्रीय पार्षद की अध्यक्षता में होगी। बाहर से आने वालों की सूचना, प्रभावित मरीज, कंटेनमेंट जोन में प्रभावित मरीज के विचरण करने की सूचना देंगे। पूरे शहर को सैनिटाइज करने की कार्ययोजना बनी है। इसके तहत फायर बिग्रेड से तीन गाड़ी, जलकल से पांच गाड़ी और बाकी नगर निगम के संसाधन से पहले बड़े व्यावसायिक स्थानों, कमिश्नरी, कलेक्ट्रेट व भीड़भाड़ वाले स्थानों को दिन में एक बार सैनिटाइज किया जाएगा। नगर निगम में बगैर मास्क के प्रवेश वर्जित होगा। डूडा के सहयोग से निराश्रित महिलाओं के जरिये एक स्टाल लगाया जाएगा। जहां न्यूनतम दर पर मास्क बेचा जाएगा। इसकी प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed