फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   COVID-19 Mock drill ventilator-oxygen plant investigation at district hospital, BHU and other places

COVID-19: जिला अस्पताल, BHU समेत अन्य जगहों पर मॉक ड्रिल, वेंटीलेटर-आक्सीजन प्लांट की जांच

Tue, 27 Dec 2022 02:25 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 27 Dec 2022 02:25 PM IST
सार

कोरोना से बचाव के लिए मॉक ड्रिल में वाराणसी के मंडलीय अस्पताल में दोनों ऑक्सीजन प्लांट को चलाकर चेक किया गया। प्रमुख सचिव चिकित्सा ने जिला स्तर पर मॉक ड्रिल करने के बाद उसकी फोटो को शासन स्तर पर बने कोविड पोर्टल पर अपलोड करने को कहा है।

विज्ञापन
COVID-19 Mock drill ventilator-oxygen plant investigation at district hospital, BHU and other places
सीएमओ डॉक्टर संदीप चौधरी, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉक्टर अंशु सिंह आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर कागज पर भले ही सभी तैयारियां पूरी करा ली गई हैं लेकिन हकीकत में जिला कितना तैयार है, इसके लिए मंगलवार को मॉक ड्रिल कराया जा रहा है। इसमें वेंटीलेटर, आक्सीजन प्लांट के साथ सभी जरूरी उपकरण भी जांचे जा रहे हैं।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर तैयारियों को परखने के उद्देश्य से 27 दिसंबर को मॉक ड्रिल करवाने का निर्णय लिया है। इसमें ऑक्सीजन प्लांट और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की क्रियाशीलता, वेंटीलेटर की उपलब्धता, जरूरी दवाइयां, जांच के इंतजाम, मरीजों को भर्ती की सुविधाओं आदि को परखा जाएगा। किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रमुख सचिव चिकित्सा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी सीएमओ, जिला सर्विलांस अधिकारी के साथ ऑनलाइन बैठक कर मॉक ड्रिल से संबंधित जरूरी जानकारियां दीं। 
विज्ञापन


मॉक ड्रिल की अपलोड करनी होगी तस्वीर
प्रमुख सचिव चिकित्सा ने जिला स्तर पर मॉक ड्रिल करने के बाद उसकी फोटो को शासन स्तर पर बने कोविड पोर्टल पर अपलोड करने को कहा है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल, शास्त्री अस्पताल रामनगर के साथ ही कैंसर अस्पताल, बीएचयू सहित अन्य जगहों पर सुबह 10 बजे मॉक ड्रिल कराया जाएगा। इसके लिए औपचारिकताओं को पूरा कराने के साथ ही अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

COVID-19 Mock drill ventilator-oxygen plant investigation at district hospital, BHU and other places
कोरोना - फोटो : Amar Ujala
कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील 
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर परिवहन निगम ने यात्रियों को जागरूक करने का निर्णय लिया है। इसके लिए कैंट बस स्टेशन पर मास्क है जरूरी, दो गज की बनाए दूरी स्लोगन से जुड़े पोस्टर लगाए गए हैं। साथ ही बसों में कोरोना से बचाव से जुड़ी जानकारियों वाला स्टीकर लगाकर लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जाएगी। एआरएम ग्रामीण डिपो विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी बसों में कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्टीकर लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed