आजमगढ़ में महिला समेत दो नए संक्रमित मिले, पॉजिटिव मरीजों की संख्या 155 पहुंची
आजमगढ़ जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार नए मरीजों के मिलने का क्रम जारी है। शनिवार को जहां 10 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वहीं, रविवार को भी दो नए मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
दोनों मरीज सगड़ी तहसील के हरैया और अजमतगढ़ ब्लॉक में मिले हैं। सीएमओं डॉ एके मिश्रा ने दोनों मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। जिले में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 155 पहुंच गई है। इसमें 102 अभी भी सक्रिय हैं। 50 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और तीन की मौत हुई है।
आजमगढ़ में जो दो नए मरीज मिले हैं, उनमें एक हरैया ब्लॉक के बनावे बाजार गोसाईं और दूसरा अजमतगढ़ ब्लॉक के महावतगढ़ का रहने वाला है। दोनों के सैंपल तीन मई को जांच के लिए भेजे गए थे। महावतगढ़ में जिस महिला में संक्रमण मिला है, उसका पति और पुत्र दो जून को संक्रमित आए थे।
वो 11 मई को मुंबई से ट्रक से आए थे। महिला ही पति और पुत्र को खाना लेते जाती थी। वहीं बनावे में मिला संक्रमित व्यक्ति मुंबई से 20 मई ट्रेन से आया था। गांव के प्राथमिक विद्यालय में रुका था। इस विद्यालय में उनके साथ रुका एक व्यक्ति पहले ही संक्रमित मिल चुका है। अब उनमें भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने बताया कि संबंधित तहसीलों से भी रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है। इसके बाद कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा। मरीजों को आइसोलेट कराया जा रहा है।