फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cover of fog in the morning, sunshine during the day

Varanasi News: सुबह कोहरे की चादर, दिन में खिली धूप

Wed, 31 Jan 2024 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Cover of fog in the morning, sunshine during the day
ज्ञानपुर। शीतलहर राहत मिल गई है। चौथे दिन भी सुबह कोहरा छाया रहा लेकिन दोपहर में धूप ने ठंड से राहत दी। शाम को बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बुधवार से बदलाव होने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन


करीब 25 दिनों तक शीतलहर के बाद अब राहत मिलने लगी है। आठ से 10 दिनों तक तक धूप ही नहीं निकली। 26 जनवरी से हल्की धूप निकलनी शुरू हुई, हालांकि सुबह कोहरे का सितम जारी है। मंगलवार को भी सुबह लोगों की आंख खुली तो चारो तरफ कोहरे की चादर तनी रही। एक बारगी लगा कि दिन भर कोहरा छाया रहेगा, लेकिन सुबह 11 बजते-बजते कोहरा छंट गया और धूप खिल गई। जिसका दिन भर लोगों ने आनंद लिया। शाम होने पर एक बार फिर गलन बढ़ गई। अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी हुई जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम हो गया। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्के बादलों का प्रभाव रहेगा। सुबह कोहरा और दोपहर में धूप खिलेगी। उन्होंने बताया कि एक से तीन फरवरी तक बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed