फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cousins died in road accident

Varanasi News: सड़क हादसों में चेचेरे भाइयों की मौत

Fri, 21 Jul 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
cousins died in road accident
गंगापुर-मोहनसराय मार्ग पर कनेरी गांव में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर मकान की दीवार से टकरा गई। हादसे में दो किशोरों विनय (14) व बसंत (16) की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई थे। बाइक पर सवार एक अन्य चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। दोनों के शवों का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया गया, फिर परिजनों को दिया गया। देर शाम अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
विज्ञापन


चितईपुर क्षेत्र के रहने वाले विजय की बेटी सविता कोइराजपुर हरहुआ स्थित अपने ननिहाल गई थी। बुधवार की शाम विजय का बेटा विनय (14) भी पट्टीदारी के चचेरे भाइयों बसंत (16) और आलोक उर्फ धीरू (17) के साथ बाइक से ननिहाल गया। ननिहाल से देर रात घर लौटने के लिए तीनों बाइक से निकले थे, लेकिन कनेरी गांव स्थित एक मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई और एक मकान की दीवार से जा टकराई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पाकर मोहनसराय चौकी प्रभारी हरिकेश सिंह मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। उपचार के दौरान विनय और बसंत की मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि कक्षा आठ का छात्र विनय दो भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर का था। बसंत कक्षा 10 में पढ़ता था और चार भाइयों में सबसे छोटा था। विनय की मां उर्मिला देवी और बसंत की मां सीता देवी के साथ ही परिजनों का रो-रोकर हाल खराब है।
विज्ञापन

परिजनों को अफसोस, कम उम्र में बाइक दिलाना भारी पड़ा
किशोरों की मौत के बाद बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे परिजनों ने अफसोस जताया और रुंधे गले से कहा कि किशोरों को बाइक दिलाकर गलती कर दी। कम उम्र में बाइक दिलाना ठीक नहीं है। अब फैसले पर पछतावा हो रहा है। इस बीच कुछ लोगों ने ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed