फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cousin sister-in-law grabbed jewelery worth Rs 28 lakh, case registered

Varanasi News: 1008 दीपों और सवा किलो कपूर से उतारी बटुक भैरव की आरती

Mon, 26 Aug 2024 03:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:08 PM IST
विज्ञापन
Cousin sister-in-law grabbed jewelery worth Rs 28 lakh, case registered
वाराणसी। महादेव के बाल स्वरूप बटुक भैरव के हरियाली और जलविहार शृंगार में मंदिर परिसर का स्वरूप ही भव्य नजर आ रहा था। 15 मीटर लंबी गुफा से गुजरने के बाद श्रद्धालुओं को मयूर सिंहासन पर विराजमान बटुक भैरव के मनोहारी स्वरूप के दर्शन हुए। बाबा की नयनाभिराम झांकी के दर्शन के लिए भोर से ही कतार लग गई थी और शयन आरती तक दर्शन पूजन का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

रविवार को रात्रि में बटुक भैरव का 1008 दीपों और सवा किलो कपूर से आरती उतारकर बालस्वरूप को शयन कराया गया। इसके पूर्व प्रातः पांच बजे बाबा का पंचामृत स्नान के बाद मंगला आरती हुई। रात्रि नौ बजे बाबा की महाआरती हुई। महंत राकेश पुरी ने बाबा की महाआरती 1008 बत्ती वाले दीपक एवं सवा किलो कपूर से उतारी। महाआरती के दौरान 51 भक्त डमरू बजा रहे थे।श्री बाबा बटुक भैरव के दरबार, गर्भगृह एवं मंदिर परिसर में हरियाली शृंगार तथा जल विहार झांकी की सजावट भव्य स्वरूप में की गई थी। मंदिर परिसर के बाहर गुफा रूपी मार्ग बनाया गया था। इसकी सज्जा में लगाए गए सांप, बिच्छू, पक्षी आदि जीवंतता का अहसास करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed