फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Court takes cognizance of the incidents of theft in police stations of Varanasi

वाराणसी में थाने-चौकी भी सुरक्षित नहीं, सीजेएम कोर्ट ने पूछा-थाना प्रभारी बताएं कैसे हुई चोरी

Sat, 20 Feb 2021 10:20 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 20 Feb 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Court takes cognizance of the incidents of theft in police stations of Varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

वाराणसी जिले के थाने और चौकी भी अब सुरक्षित नहीं है। ऐसे में आमजन की सुरक्षा कैसे होती होगी, इसका जायजा लगाया जा सकता है। ताजातरीन मामला मिर्जामुराद थाने की खजूरी चौकी से जुड़ा है, जहां एक सीज ट्रैक्टर की बैटरी और बैटरी बॉक्स चोरी हो गया।

विज्ञापन


भुक्तभोगी के प्रार्थना पत्र और सीजेएम की अदालत ने 22 फरवरी को मिर्जामुराद थाना प्रभारी को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है। साथ ही कहा है कि थाना प्रभारी बताएं कि ट्रैक्टर की बैटरी व बैटरी बॉक्स कैसे चोरी हुआ और इस मामले में उन्होंने क्या कार्रवाई की है।
विज्ञापन


मिर्जामुराद थाना अंतर्गत आषाढ़ गांव निवासी कृष्ण प्रताप उर्फ किशन के अनुसार, उनके ट्रैक्टर का चालान हुआ था। बीती आठ फरवरी को वह अदालत के आदेश से खजूरी चौकी में अपना ट्रैक्टर लेने पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनके ट्रैक्टर से बैटरी और बैटरी बॉक्स गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने थाना प्रभारी से बात की तो उनका कहना था कि बैटरी और बैटरी बॉक्स को सुरक्षा के मद्देनजर अलग रखवाया गया है। नौ जनवरी को वह फिर चौकी गए तो थाना प्रभारी ने दीवान को बैटरी और अन्य सामान देने को कहा।

इस पर दरोगा अनिल कुमार साहू ने बैटरी और बैटरी बॉक्स देने से इनकार कर दिया। दोनों सामान की कीमत 11 हजार रुपये है। थाने और चौकी से निराश होकर कृष्ण प्रताप फिर अदालत की शरण में गए। अदालत ने कृष्ण प्रताप के प्रार्थना पत्र पर मिर्जामुराद थाना प्रभारी को व्यक्तिगत पेश होने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed