फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Court sought Report from police station regarding anti Hinduism slogan on walls of church in varanasi

Varanasi: चर्च की दीवारों पर लिखे हिंदू धर्म विरोधी स्लोगन को लेकर थाने से रिपोर्ट से तलब, 8 को होगी सुनवाई

Wed, 01 Feb 2023 07:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 01 Feb 2023 07:52 PM IST
सार

वाराणसी के छावनी क्षेत्र स्थित सेंट मेरी चर्च की दीवारों पर हिंदू विरोधी स्लोगन लिखने व धार्मिक भावना को आहत करने के मामले में अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। मामले की सुनवाई अब 8 फरवरी को होगी। 

विज्ञापन
Court sought Report from police station regarding anti Hinduism slogan on walls of church in varanasi
सेंट मेरी चर्च की दीवारों पर लिखा स्लोगन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के छावनी क्षेत्र स्थित सेंट मेरी चर्च की दीवारों पर हिंदू धर्म विरोधी स्लोगन लिखने, हिंदुओं की धार्मिक भावना को आहत करने और विरोध करने पर गालीगलौज के मामले में अदालत में प्रार्थना पर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय कुमार विश्वकर्मा की अदालत ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए कैंट थाने से आख्या तलब करते हुए सुनवाई के लिए अगली तिथि 8  फरवरी नियत की है।

विज्ञापन


प्रकरण के अनुसार राजन गुप्ता, विजय जायसवाल, पवन कुमार पाठक, रजत जायसवाल, आशीष गुप्ता और रत्नशंकर तिवारी ने अपने अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी के जरिये दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 156 (3) के तहत अदालत में प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन


इसमें में कहा गया है कि बीते 22 जनवरी की सुबह नौ बजे उन्हें फोन से सूचना मिली कि छावनी क्षेत्र स्थित सेंट मेरी चर्च के प्रवेश द्वार के चारों तरफ की दीवारों पर हिंदू धर्म विरोधी स्लोगन लिखे गए हैं। इस पर जब प्रार्थीगण वहां पहुंचे तो देखा कि चर्च के बाहरी दीवार पर हिंदू धर्म विरोधी बातें लिखी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में बिशप व पादरी से पूछा गया तो वह लोग उग्र हो गए और गाली दी। इसके साथ ही चर्च की दीवार पर लिखे स्लोगन मिटाने से इनकार कर दिया। उन्होंने आरोपियों को तलब कर दंडित करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed