{"_id":"5dd2a5f78ebc3e54f8783c27","slug":"court-orders-district-jail-superintendent-to-treatment-of-ghosi-mp-atul-rai-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म आरोप में जेल में बंद सांसद अतुल राय का समुचित इलाज कराएं जिला जेल अधीक्षक- कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म आरोप में जेल में बंद सांसद अतुल राय का समुचित इलाज कराएं जिला जेल अधीक्षक- कोर्ट
Mon, 18 Nov 2019 07:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 18 Nov 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
अतुल राय
- फोटो : अमर उजाला
विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) राजेंद्र त्रिपाठी की अदालत ने वाराणसी जिला जेल के अधीक्षक को घोसी के बसपा सांसद अतुल राय का समुचित उपचार कराने का आदेश दिया है। घोसी के बसपा सांसद अतुल राय दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
आरोपी अतुल राय के रक्तचाप और प्राइवेट पार्ट से भारी रक्तस्राव से पीड़ित होने की जानकारी अदालत को अधिवक्ता अनुज यादव ने बीते 13 नवंबर को दी थी। मांग की थी कि अतुल का समुचित उपचार कराया जाए।
विज्ञापन
इस पर अदालत ने जिला कारागार से आख्या तलब की थी। कारागार के प्रभारी चिकित्साधिकारी की ओर से पेश की गई रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपी के प्राइवेट पार्ट से खून आने की शिकायत पर जेल अस्पताल में इलाज किया गया। अपेक्षित लाभ नही मिलने पर शल्य चिकित्सक से जांच कराई गई।
विज्ञापन
उन्होंने आरोपी को बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में दिखाने की सलाह दी। जांच कराने के लिए पुलिस बल की मांग की गई है। पुलिस बल के उपलब्ध होते ही विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखा कर उनके परामर्शानुसार उचित इलाज कराया जाएगा।