फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Court Order reserved in case of brutal attack on former MP Dhananjay Singh in varanasi

Varanasi: पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में आदेश सुरक्षित, निजी अधिवक्ता को बहस की अनुमति

Fri, 04 Aug 2023 09:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 04 Aug 2023 09:21 PM IST
सार

विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए अवनीश गौतम की अदालत में शुक्रवार को जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने दोनों पक्ष की बहस सुनने के बाद आदेश के लिए 17 अगस्त की तिथि नियत कर दी।

विज्ञापन
Court Order reserved in case of brutal attack on former MP Dhananjay Singh in varanasi
पूर्व सांसद धनंजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए अवनीश गौतम की अदालत ने जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में उनके निजी अधिवक्ता देवेंद्र सिंह को बहस करने की अनुमति दे दी। इसी के साथ अधिवक्ता देवेंद्र सिंह व शशिकांत राय उर्फ चुन्ना ने धनंजय सिंह को अदालत में फिर से तलब किए जाने के मुद्दे पर उनका पक्ष रखा। वहीं, आरोपी संदीप सिंह की तरफ से अधिवक्ता अनुज यादव और वरुण प्रताप सिंह प्रिंस ने पक्ष रखा।

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान एडीजीसी विनय कुमार सिंह भी कोर्ट में मौजूद रहे। अदालत ने दोनों पक्ष की बहस सुनने के बाद आदेश के लिए 17 अगस्त की तिथि नियत कर दी। प्रकरण के मुताबिक, जौनपुर के रारी से तत्कालीन विधायक धनंजय सिंह अपने साथियों के साथ चार अक्तूबर 2002 को चारपहिया वाहन से वाराणसी से वापस जा रहे थे।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 'मैं डीजीपी संग बैठता हूं, ठीक करा दूंगा'... पुलिस लाइन गेट पर रोके जाने पर भड़के भाजपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

सरेराह फायरिंग से बाजार में मची थी भगदड़

वह नदेसर स्थित टकसाल सिनेमाहॉल के पास पहुंचे थे। तभी वहां दो चारपहिया वाहन में सवार फैजाबाद के राजेपुर महराजगंज निवासी अभय सिंह अपने चार-पांच साथियों के साथ स्वचालित असलहे लेकर नीचे उतरे। अभय सिंह ने ललकारते हुए कहा कि यही धनंजय सिंह है, इसे मारो।

इसके बाद जान से मरने की नीयत से गोली चलाने लगे और उनके वाहन के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। सरेराह फायरिंग से बाजार में भगदड़ मच गई। लोग डर कर इधर-उधर भागने लगे और दुकानें बंद होने लगी। इस हमले में तत्कालीन विधायक धनंजय सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, संतोष सिंह, गनर बासुदेव पांडेय व ड्राइवर दिनेश गुप्ता घायल हुए थे।

पुलिस के आने पर अभय सिंह अपने साथियों के साथ मौके से भाग निकले। इस मामले में धनंजय सिंह ने कैंट थाने में अभय सिंह समेत चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed