{"_id":"5bc06d00bdec2269a92b55f5","slug":"court-granted-parole-for-daughters-wedding-of-arun-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनी जेल में निरुद्ध पूर्व भाजपा नेता अरुण सिंह को बेटी की शादी के लिए मिली पेरोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनी जेल में निरुद्ध पूर्व भाजपा नेता अरुण सिंह को बेटी की शादी के लिए मिली पेरोल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 12 Oct 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
जेल के बाहर समर्थकों ने किया स्वागत
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भाजपा नेता व गाजीपुर जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अरुण सिंह को बेटी की शादी के लिए चार दिन की पेरोल मिली है। शुक्रवार की सुबह वह नैनी (इलाहाबाद) सेंट्रल जेल से निकले और गाजीपुर के लिए रवाना हो गए। बता दें कि 2016 को करंडा की पूर्व ब्लाक प्रमुख रजावती देवी के पति अमरनाथ यादव की हुई हत्या के मामले में अरुण सिंह सिंह जेल में निरुद्ध हैं।
अरुण सिंह की बेटी अमृता सिंह की शादी में 14 अक्टूबर को गाजीपुर के वंशीबाजार स्थित रायल पैलेस में आयोजित है। शादी के सारे रश्म दिन में ही संपन्न होंगे। कोर्ट ने अरुण सिंह को शादी समारोह में भाग लेने के लिए चार दिन की पुलिस कस्टडी में पेरोल दी है। शुक्रवार सुबह उन्हें जेल से लेने के लिए काफी संख्या में समर्थक पहुंचे थे।
बेटी की शादी राजा मांडा एवं पू्र्व प्रधानमंत्री स्व.विश्वनाथ प्रताप सिंह के खानदान में हो रही है। इसे लेकर अरुण सिंह के समर्थक काफी उत्साहित हैं। शादी समारोह में गाजीपुर सहित अन्य जिलों के उनके समर्थक भी पहुंचेंगे। लोग करीब तीन साल बाद अपने नेता से मुलाकात को लेकर काफी खुश हैं। अरुण सिंह की कद्दावर राजपूत नेताओं में गिनती होती है।