फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Court declares three accused absconding in uppsc paper leak case varanasi

यूपीपीएससी : शिक्षक भर्ती परीक्षा धांधली के तीन आरोपी फरार घोषित, गैर जमानती वारंट जारी

Fri, 21 Jun 2019 11:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 21 Jun 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
Court declares three accused absconding in uppsc paper leak case varanasi
सांकेतिक तस्वीर।

यूपीपीएससी द्वारा आयोजित एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा धांधली मामले में वांछित तीन आरोपियों को अदालत ने फरार घोषित किया है। तीनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए अदालत ने कुर्की की उद्घोषणा का आदेश दिया है।

विज्ञापन


इस मामले में विवेचक सीओ सदर सत्येंद्र तिवारी ने तीन आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट और कुर्की का आदेश जारी करने की अपील विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम लालचंद्र की अदालत से की थी।
विज्ञापन


वहीं, प्रकरण में गिरफ्तार कोलकाता निवासी प्रिंटिंग प्रेस मालिक कौशिक कुमार की जमानत अर्जी पर सुनवाई टल गई। सुनवाई की अगली तिथि 24 जून नियत की गई है। उधर, पुलिस की दो टीमें तीनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चोलापुर क्षेत्र और जौनपुर रवाना की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 28 मई को चोलापुर क्षेत्र से कौशिक कुमार को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर जुलाई 2018 में आयोजित एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली का खुलासा किया था। प्रकरण को लेकर नौ लोगों के खिलाफ चोलापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

कौशिक की गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज से आयोग की परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य सात आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं किए जा सके। सीओ सदर ने शुक्रवार को अदालत को बताया कि प्रकरण में वांछित चोलापुर थाना के दशनीपुर गांव निवासी शैलेंद्र पटेल और जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना के दुहावर गांव निवासी अजीत चौहान व अजय चौहान को गिरफ्तार करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका पता नहीं लगा।

तीनों ने किसी न्यायालय में समर्पण भी नहीं किया है। अदालत ने पुलिस का पक्ष सुनने और पत्रावली को देखने के बाद तीनों आरोपियों को फरार घोषित करते हुए उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed