फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Courageous daughters will rain punch along with self defence camp launched by Manav Academy of Martial Arts

Varanasi News: आत्मरक्षा के साथ पंच भी बरसाएंगी साहसी बेटियां, मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से शिविर का शुभारंभ

Thu, 26 May 2022 10:19 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 26 May 2022 10:19 AM IST
सार

 मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से अर्दली बाजार स्थित कस्तूरबा बालिका इंटर कालेज में आत्मरक्षा शिविर का शुभारंभ किया गया।

विज्ञापन
Courageous daughters will rain punch along with self defence camp launched by Manav Academy of Martial Arts
कस्तूरबा बालिका इंटर कालेज में आत्मरक्षा शिविर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लड़कियां इस काबिल हों कि छेड़खानी, दुर्व्यवहार जैसी परिस्थितियों से खुद निपट सकें। इसी उद्देश्य से मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को वाराणसी के अर्दली बाजार स्थित कस्तूरबा बालिका इंटर कालेज में आत्मरक्षा शिविर का शुभारंभ किया गया।

विज्ञापन


कॉलेज की प्रधानाचार्य सुधा सिंह ने कैंप का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि तकनीक, हिम्मत और हौसले से किसी भी परिस्थिति का सामना किया जा सकता है। शिविर में मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ट्रेनर ज्योति सिंह, साक्षी, पूजा, जूही, मुस्कान गुप्ता, अमृता, नंदिनी गौड़, प्रिया खरवार ने छात्राओं को प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन


10 दिन तक चलने वाले इस आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को खुद की रक्षा का आत्मविश्वास जगाया जाएगा। पहले दिन की शिविर में छात्राओं को पंच बांधना, शरीर की कमजोर कड़ी पर वार करना, किसी की पकड़ से खुद को छुड़ाने के साथ पैरों से वार करने की तकनीक बताई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Courageous daughters will rain punch along with self defence camp launched by Manav Academy of Martial Arts
सुधा सिंह, प्रधानाचार्य - फोटो : अमर उजाला
बेटियां पढ़ाई के साथ अपनी आत्मरक्षा करने में भी सक्षम हो सकें, इसके लिए इस तरह के प्रशिक्षण शिविर काफी मददगार साबित होगा। - सुधा सिंह, प्रधानाचार्य, कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज

मानव एकेडमी का गठन महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से हुआ है। इस उद्देश्य को सफल बनाने के लिए लड़कियों को मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग बहुत ही जरूरी है। - भिक्षु चंदिमा, अध्यक्ष, मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed